मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह ने गाड़ा झंडा, जेल में रहकर दूसरी बार जीते चुनाव

मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह ने गाड़ा झंडा, जेल में रहकर दूसरी बार जीते चुनाव

संक्षेप:

Anant singh: मोकामा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह विजयी हो गए हैं। उन्होंने राजद प्रत्याशी वीणा को हराया। दुलारचंद हत्याकांड में नाम आने के बाद जेल में बंद अनंत सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे पहले जीतकर आए हैं।

Nov 14, 2025 02:35 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share

Mokama seat: बिहार विधानसभा चुनाव की हॉट सीट मोकामा से एनडीए प्रत्याशी बाहुबली अनंत कुमार सिंह विजयी हो गए हैं। उन्होंने राजद प्रत्याशी वीणा को 28 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद जेल में बंद जदयू प्रत्याशी मतगणना की शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे। इस विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह का नाम इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि उन्होंने सबसे पहले ही चुनाव के लिए अपना पर्चा भर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने सीट और टिकट बंटने से पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि मोकामा से वह जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रचार के दौरान जेल में बंद होने के बाद राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा थी कि बाहुबली अनंत सिंह चुनाव हार सकते हैं। लेकिन अपने विरोधियों को धूल चटाते हुए अनंत सिंह बिहार चुनाव में सबसे पहले विजयी बनकर सामने आए हैं।

बिहार की इस हॉट सीट पर बाहुबली अनंत सिंह का सामना बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा से था। यह राजद के टिकट पर और जन सुराज पार्टी से पियूष प्रियदर्शी मैदान में थे। हालांकि अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए भी इन दोनों को बड़े भारी अंतर से मात दी है। गौरतलब है कि मोकामा में पहले चरण के दौरान ही 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी, इससे पहले ही अनंत सिंह को दुलार चंद यादव हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद कर दिया गया था। मोकामा विधानसभा सीट पर यह अनंत सिंह की छठवीं जीत है। इस पर एक बार उनकी पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं।

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ रहे हैं। एनडीएन एक बार फिर से सत्ता में आता हुआ दिखाई दे रहा है। हालिया रुझानों के मुताबिक गठबंधन 198 सीटों पर आगे है, वहीं, दूसरी तरफ महागठबंधन है, जिसकी हालात ठीक नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव अपनी सीट पर एक बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन भी एक राष्ट्रीय पार्टी के जैसा नहीं रहा है। इसके अलावा राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी किसी सीट पर अपना खाता खोलने में नाकाम रही है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।