Hindi NewsBihar NewsJDU block president shot dead in saloon Bihar West Champaran
बिहार में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष की हत्या, बदमाशों ने सैलून में घुसकर सिर में गोली मारी

बिहार में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष की हत्या, बदमाशों ने सैलून में घुसकर सिर में गोली मारी

संक्षेप: पश्चिमी चंपारण (बेतिया) जिले के धनहा में बुधवार शाम जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष वैभव राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने सैलून में घुसकर उन्हें गोली मारी और भाग गए।

Wed, 7 Aug 2024 08:58 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, बेतिया
share Share
Follow Us on

JDU Leader Murder: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रखंड अध्यक्ष वैभव राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह सैलून में दाढ़ी बनवा रहे थे। तभी दो अपराधी अंदर आए और उन्हें सिर में गोली मारकर फरार हो गए। जेडीयू नेता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक वैभव भितहा प्रखंड की गुलहरिया पंचायत के मुखिया भी रह चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों एवं दुकानदारों ने आनन-फानन में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष को दहवा अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही दहवा अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। समझाने गए पुलिसकर्मियों के साथ भी समर्थकों ने धक्का-मुक्की की। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वह घटनास्थल पहुंच रहे हैं। मामले की जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:पटना JDU नेता सौरभ गोलियों से भूना, मौत पर भारी बवाल

जानकारी के मुताबिक भितहा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष विभव राय पूर्व में गुलहरिया पंचायत से पूर्व मुखिया थे। वे अपनी गाड़ी से तमकुहा बाजार में गांव के ही व्यक्ति के सैलून में दाढ़ी बनवाने के लिए पहुंचे। वैभव सैलून में चेयर पर बैठे ही थे कि पीछे से बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे। वे भी उनके पीछे बैठ गए और मौका पाते ही सिर में सटाकर गोली मार दी। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों को जब तक कुछ समझ पाते वैभव राय का सिर कुर्सी पर ही झूल गया। उनके सिर से खून की धार फूट पड़ी। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। बता दें कि तीन महीने पहले पटना में भी जेडीयू नेता सौरभ पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जो मामला काफी गर्माया था।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Date, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।