Hindi NewsBihar NewsJDU block president shot at in public narrowly escaped CCTV shows the fleeing assailants
जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष पर सरेआम फायरिंग, बाल-बाल बचे; CCTV में भागते दिखे बदमाश

जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष पर सरेआम फायरिंग, बाल-बाल बचे; CCTV में भागते दिखे बदमाश

संक्षेप:

भोजपुर में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार पर अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। जिसमें वे बाल-बाल बच गए। बाइक से आए बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Dec 06, 2025 05:58 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, भोजपुर
share Share
Follow Us on

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला में शनिवार की दोपहर में बाइक सवार अपराधियों ने जदयू के बिहिया प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा पर अंधाधुंध फायरिंग की और भाग गये। एक गोली पैंट को छेदती निकल गई, जिससे पैर जल गया है। पुलिस ने इलाज कराया। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार कुशवाहा शिवगंज मेन रोड पर अपने दो अन्य साथियों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे कि इस बीच एक बाइक पर तीन अपराधी सवार होकर आ धमके। दो अपराधी बाइक को चालू हालत में रख कर एक ने अंधाधुन तीन राउंड फायरिंग कर दी। लोगों ने पीछा किया तो तीनों एक ही बाइक पर बैठ कर जगदीशपुर की ओर फरार हो गये।

ये भी पढ़ें:गलतफहमी में हुआ टीचर शिवानी का मर्डर; शिक्षक ने नहीं, दूसरी महिला ने मरवाया
ये भी पढ़ें:बेटी-दामाद के साथ पत्नी ने किया पति का मर्डर, घर में ही दफनाया शव; ऐसे खुला राज

सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच दो खोखा बरामद किया । पुलिस ने पास के सीसीटीवी को खंगाला तो अपराधी भागते नजर आ रहे हैं, लेकिन चेहरे की पहचान नहीं हो रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है