Hindi NewsBihar NewsJansuraj will contest on all 243 seats of Bihar women candidates on 40 seats Prashant Kishore announcement
बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ेगी जनसुराज, 40 सीट पर महिला उम्मीदवार; प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ेगी जनसुराज, 40 सीट पर महिला उम्मीदवार; प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

संक्षेप:

जनसुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया है। और कहा कि जनसुराज बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। औरर 40 महिलाओं को कैंडिडेट बनाएगी। इस दौरान उन्होने तेजस्वी और राहुल गांधी पर भी हमला बोला।

Sun, 25 Aug 2024 04:11 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

जनसुराज के संस्थापक और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जनसुराज 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कम से कम 40 महिलाओं को उम्मीदवार बनाएगी। ये बात पीके ने पटना के बापू सभागार में आयोजित जन सुराज महिला संवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही। साथ ही 2030 में जब बिहार में चुनाव होंगे तो जनसुराज के प्लेटफॉर्म से प्रशिक्षित करके 70 से 80 महिलाओं को नेत्री बनाने का अभियान जारी रखा जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी, तब तक उनकी भागीदारी समाज में समानता के आधार पर नहीं हो सकती है। इसीलिए इस बार के चुनाव में 40 महिलाओं को कैंडिडेट के तौर पर खड़ा किया जाएगा। और पहला लक्ष्य उन चालीस महिलाओं को विधानसभा पहुंचना है। इसके अलावा 4 फीसदी ब्याज पर सरकारी गारंटी पर महिलाओं को रोजी रोटी कमाने और व्यापार करने के लिए पैसा मिले। ये प्रस्ताव भी आज महिला संवाद में पास हुआ है। उन्होने कहा कि इस बार बिहार में जनता की सरकार बनने वाली है। आपको बता दें 2 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी के गठन का ऐलान किया जाएगा। 

वहीं राहुल गांधी के देश में जातीय जनगणना की मांग पर प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल सबसे पहले यह बताए कि जाति जनगणना से अगर गरीबी दूर होती तो बिहार में गरीबी दूर क्यों नहीं हुई? उन्होने कहा कि 60 साल तक कांग्रेस की सरकार देश में थी. इस दौरान जाति जनगणना करवाकर देश की गरीबी को उन्होंने दूर क्यों नहीं करवाई। हम तो यही कहेंगे कि जिन-जिन राज्यो में कांग्रेस की सरकार है उन सभी राज्य में जाति जनगणना करवाकर वहां की गरीबी दूर करवा लें। तो हम भी झंडा लेकर उनके मॉडल को अपनाएंगे।

ये भी पढ़ें:CM कैंडिडेट नहीं बनेंगे प्रशांत किशोर; तो जन सुराज में करेंगे क्या? खुद बता दिया

वहीं तेजस्वी यादव के अपराध पर नीतीश सरकार को घेरने के सवाल पर पीके ने कहा कि जब वो 6 महीने पहले महागठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम थे, तब उनको बिहार स्विजरलैंड नजर आता था। और अब सरकार से बाहर हैं तो कत्लखाना नजर आ रहा है। अभी नीतीश कुमार फिर से महागठबंधन के साथ आ जाएं तो फिर से बिहार उन्हें ठीक लगने लगेगा।