तेज प्रताप यादव ने PA मोतीलाल राय पर केस किया; 20 लाख कैश, 4 आईफोन और 17 मैक्स चोरी का आरोप

हिन्दुस्तान टीम, पटना
Follow us on Google News
share

तेज प्रताप यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने आकाश यादव पर केस दर्ज करवाया था। अब पटना के एक थाने में जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर केस दर्ज करवायाा है।

Tej pratap yadav

राजद अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के साथ साया की तरह रहने वाले पीए मोतीलाल राय भी साथ छोड़ गए हैं। जनशक्ति जनता दल चीफ तेज प्रताप ने मोतीलाल के खिलाफ पार्टी फंड के 20 लाख नकद समेत बहुत सारा सामान चुराने का आरोप लगाकर थाने में केस कर दिया है। चोरी गए सामान में 4 आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईपैड, मैकबुक, जेवर वगैरह शामिल है। तेज प्रताप का आरोप है कि मोती यह सब एक बैग में लेकर रात में उनके आवास से दीवार फांदकर भाग गया। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि पार्टी फंड का 20 लाख रुपया, गहना मोबाइल आदि की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये और कई कीमती सामान गायब हो गए हैं। कहा जा रहा है कि यह घटना 22 जून की है। तेज प्रताप यादव ने थाने में जो आवेदन दिया है उसमें कहा है कि वैशाली जिले के रहने वले उनके निजी सहायक मोतीलाल राय ने उनके हार्डिंग रोड पटना स्थित आवास से नगर और कीमती सामान चुरा लिया है।

शिकायत में आगे कहा गया है कि 22 तारीख को उनके अलमारी में रखे पार्टी फंड के 20 लाख रुपये, 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, चार पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक लैपटॉप, 17 मैक्स और 4 आईफोन चोरी हो गए हैं। शिकायत के मुताबिक घटना के दिन रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तेज प्रताप यादव के ड्राइवर अनिल यादव ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर घर की बाऊंड्री फांद कर भागते हुए देखा था।

आकाश यादव पर दर्ज कराया था केस

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व सहयोगी आकाश यादव और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर अपनी तथा अपने पिता लालू प्रसाद की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा थाा कि मेरी शिकायत के आधार पर आकाश यादव, उसकी बहन अनुष्का यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वे मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

मेरे पिता लालू प्रसाद जी अस्वस्थ हैं। ये लोग मेरी और मेरे पिता की हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। तेज प्रताप ने यह भी दावा किया था कि कथित खतरा किसी व्यापक राजनीतिक साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि संभव है कि आकाश यादव विपक्ष के साथ मिलकर मेरी हत्या करवाना चाहता हो।

आकाश यादव ने भी दर्ज करवाया था केस

तेज प्रताप द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने से पहले अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने भी पटना स्थित पाटलिपुत्र थाने में जेजेडी प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आकाश यादव का आरोप है कि तेज प्रताप ने अपने एक सहयोगी के साथ उनके घर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की थी और वे उनके परिवार के सदस्यों से मिलना चाहते थे। आकाश यादव ने दावा किया कि उन्हें अमेरिका के एक नंबर से फोन आया था। फोन कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को जेल में बंद एक गैंगस्टर से जुड़ा बताया था। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। बता दें कि तेज प्रताप को पिछले वर्ष 25 मई को राजद से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया था। यह कार्रवाई उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट के एक दिन बाद हुई थी, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर अनुष्का यादव के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार की थी। हालांकि बाद में उन्होंने वह पोस्ट हटा दी और दावा किया कि उनका सोशल मीडिया पेज हैक हो गया था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।