Hindi NewsBihar NewsJan Suraj Party reached Raj Bhavan against Samrat Chaudhary said if action is not taken then they will go to court
सम्राट चौधरी के खिलाफ राजभवन पहुंची जन सुराज पार्टी, कहा- ऐक्शन नहीं हुआ तो कोर्ट जाएंगे

सम्राट चौधरी के खिलाफ राजभवन पहुंची जन सुराज पार्टी, कहा- ऐक्शन नहीं हुआ तो कोर्ट जाएंगे

संक्षेप:

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह चार नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के प्रधान सचिव को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर कार्रवाई की मांग की गई है। जन सुराज पार्टी का कहना है कि अगर एक्शन नहीं हुआ तो कोर्ट जाएंगे।

Sep 30, 2025 08:23 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के उम्र छिपाने, जालसाजी और हत्या में शामिल होने के आरोपों को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करने पहुंचा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता रामबली चंद्रवंशी और प्रदेश महासचिव किशोर कुमार शामिल रहे। लेकिन जन सुराज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात राज्यपाल से नहीं हो सकी। जिसके बाद गर्वनर के प्रधान सचिव को ज्ञापन सौंप दिया।

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारा ज्ञापन राज्यपाल तक पहुंचेगा। साथ ही हमें केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर कार्रवाई होगी और न्याय मिलेगा। अगर सम्राट चौधरी पर एक्शन नहीं हुआ तो हम लोग कोर्ट जाएंगे। जन सुराज पार्टी ने अपने ज्ञापन में कहा है कि तारापुर थाना कांड संख्या 44/1995 में सम्राट चौधरी उर्फ़ राकेश कुमार अभियुक्त बनाए गए तथा पुलिस द्वारा उनकी गिरफ़्तारी भी हुई, किंतु उन्होंने मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के सामने स्कूल का सर्टिफिकेट दिखाकर स्वयं को नाबालिग बताकर जमानत हासिल की।

ये भी पढ़ें:सम्राट को बर्खास्त करें; प्रशांत किशोर की पार्टी ने पीएम मोदी को शिकायत भेजी
ये भी पढ़ें:वो दूसरा राकेश, आइसक्रीम बेचता था; शिल्पी-गौतम केस से नाम जोड़ने पर बोले सम्राट

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 1999 में बिना विधान सभा अथवा विधान परिषद का सदस्य बने जब उन्हें कृषि विभाग में मंत्री बनाया गया, तब पी के सिन्हा की याचिका पर तत्कालीन बिहार के राज्यपाल ने उन्हें 25 वर्ष की आयु से कम होने के आधार पर मंत्री पद से हटा दिया। फिर वर्ष 2000 में सम्राट चौधरी परबत्ता विधान सभा क्षेत्र से विधान सभा का चुनाव लड़े और विधान सभा के सदस्य बने। उनकी सदस्यता को न्यायालय में चुनौती दी गई, जिसमें सर्वोच न्यायालय ने वर्ष 2003 में अपना निर्णय दिया।

आदेश में साफ है कि जमानत प्राप्त करने के लिए सम्राट चौधरी ने वर्ष 1996 में अपनी आयु 16 वर्ष से कम दिखाई थी। न्यायालय ने उनके द्वारा प्रस्तुत विद्यालय के फ़र्जी दस्तावेजों को मानने से इंकार किया और इस आधार पर वर्ष 2000 में हुआ उनका निर्वाचन निरस्त कर दिया गया। वर्ष 2005, नवंबर महीने के विधान सभा चुनाव में भी इसी आधार पर उच्च न्यायालय ने उनकी उम्मीदवारी रद्द की थी। आश्चर्यजनक यह है कि वर्ष 2010 के विधान सभा चुनाव में सम्राट चौधरी ने अपने नामांकन पत्र में अपनी उम्र 28 वर्ष बताई और वर्ष 2020 के विधान परिषद चुनाव हेतु प्रस्तुत घोषणापत्र में उन्होंने अपनी आयु 51 वर्ष दर्ज की है। जबकि सर्वोच न्यायालय के अवलोकन के अनुसार यदि 1996 में उनकी आयु 16 वर्ष से कम थी, तो 2020 में उनकी आयु 40 वर्ष से भी कम होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:एक दलित का हेलीकॉप्टर चढ़ना पचा नहीं, दो दिन उड़ा तो नजर में चढ़ गया: अशोक चौधरी
ये भी पढ़ें:अशोक चौधरी ने ठेकों में 5% कमीशन लिया, 500 करोड़ की संपत्ति बनाई- प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी ने उक्त हत्याकांड से बचने हेतु स्वयं को नाबालिग दर्शाया और न्यायिक व्यवस्था को धोखे में रखा दोबारा वर्ष 2020 में न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए झूठी जानकारी प्रस्तुत कर चुनाव जीता और उपमुख्यमंत्री पद पर आसीन हो गए। इसलिए देश की लोकतांत्रिक एवं न्यायिक व्यवस्था में जनमानस का विश्वास बनाए रखने हेतु यह आवश्यक है कि सम्राट चौधरी को तत्काल उपमुख्यमंत्री पद से हटाया जाए, हत्या और जालसाजी के मामले में तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पूरे मामले का उच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष अन्वेषण कराया जाए।

ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर वाला कागज PM तक तो जाना चाहिए; अश्विनी चौबे सलाह दे रहे या चुनौती?
ये भी पढ़ें:2 घंटे सलाह देने के 11 करोड़ लेते हैं प्रशांत किशोर, 51 करोड़ तो GST-आयकर लग गया
ये भी पढ़ें:अब BJP ने पप्पू सिंह की उम्र पर सवाल उठाया, पीके ने सम्राट को बनाया था मुद्दा

जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि मुझ पर भी उम्र छिपाने के आरोप लग रहे हैं। लेकिन मैंने नियमानुसार नामांकन के वक्त वही उम्र बताई है जो वोटर लिस्ट में है। उम्र छिपाकर मुझे कोई लाभ नहीं होने , वाला था।