प्रशांत किशोर को झटका; केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह BJP शामिल, जन सुराज छोड़ने का कारण बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्रशांत किशोर के विश्वस्त और जन सुराज पार्टी के दो बड़े चेहरों ने भारतीय जनता पार्टी का दाम थाम लिया है। इनमें 2025 विधानसभा चुनाव में कुम्हार सीट से जेएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके गणित के प्रसिद्ध प्रोफेसर केसी सिन्हा और बांकीपुर के उम्मीदवार रहे बिट्टू सिंह शामिल हैं।

प्रशांत किशोर के साथ केसी सिन्हा-फाइल फोटो

KC Sinha Joins BJP: बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराधिकारी को शिकश्त देने की कोशिश में जुटे प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। पीके के विश्वस्त और जन सुराज पार्टी के दो बड़े चेहरों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इनमें 2025 विधानसभा चुनाव में कुम्हार सीट से जेएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके गणित के प्रसिद्ध प्रोफेसर केसी सिन्हा और दीघा के उम्मीदवार रहे बिट्टू सिंह शामिल हैं। जन सुराज के कई अन्य नेता और कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। पत्रकारों के सवाल पर केसी सिन्हा ने कहा कि करंट के खिलाफ जाकर कोई कुछ नहीं कर सकता।

बुधवार को पटना बीजेपी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन संजय सरावगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। इस राजनैतिक घटनाक्रम से प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। बांकीपुर के मैदान में चुनौती झेल रहे प्रशांत किशोर का साथ उस नेता ने भी छोड़ दिया जिसे जन सुराज ने 2025 में दीघा से टिकट देकर चुनाव लड़ाया था। तब पार्टी के कैंडिडेट रहे बिट्टू सिंह ने जन सुराज छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके साथ साथ 2025 के विधानसभा चुनाव में कुम्हारार सीट से चुनाव लड़ चुके प्रसिद्ध गणितज्ञ केसी सिन्हा ने भी प्रशांत किशोर को अलविदा कह दिया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नेताओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर केसी सिन्हा से पत्रकारों से सवाल पूछा तो कहा कि राष्ट्रवाद के लिए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। वे शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की तरक्की के लिए काम करना चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया कि प्रशांत किशोर के साथ क्या दिक्कत थी तो कहा कि करेंट के विरोध में जाकर कोई कुछ नहीं कर सकता। बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए वे जन सुराज में शामिल हुए थे। उनसे पूछा गया कि प्रशांत किशोर बांकीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान उनका नाम लेकर वोट मांग रहे हैं तो उन्होंने कहा कि उन्हें मेरी शुभकामना है। राष्ट्रहित सर्वोपरि है। राष्ट्रहित के लिए यह फैसला किया है। उन्होंने कहा करंट के विरुद्ध चलिएगा तो बहुत समय लगेगा, करंट के साथ चलिएगा तो लक्ष्य जल्दी पूरा होगा। विश्व में युद्ध का जो बादल मंडरा रहा है उस परिस्थिति में केंद्र सरकार का हाथ मजबूत करना सबका धर्म है।

केसी सिन्हा पटना साइंस कॉलेज में प्रोफेसर थे। गणित के विद्वान के रूप में उनकी बड़ी पहचान है। पटना और आस पास के इलाकों में उनके बहुत सारे विद्यार्थी हैं जिनका वोट बैंक समेटने के लिए बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। जन सुराज को इससे बड़ा झटका लगने की आशंका है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।