ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईयुवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

झाझा पंचायत के वार्ड संख्या- 6 अंबेडकर नगर मुहल्ले में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने घर में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पिता ने ही फांसी पर झूलता देख परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। युवक...

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSat, 19 Sep 2020 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

झाझा पंचायत के वार्ड संख्या- 6 अंबेडकर नगर मुहल्ले में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने घर में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पिता ने ही फांसी पर झूलता देख परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। युवक किन परिस्थितियों में फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर के श्यामसुंदर पासवान के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार पासवान ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की बीते वर्ष ही शादी हुई थी। पत्नी सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक को दो माह की लड़की है। मृतक के पिता ने बताया कि लॉकडाउन में परदेश से लौटने के बाद उनका पुत्र घर पर रह रहा था। बीते कुछ दिनों से वह विक्षिप्त जैसा कर रहा था, उसका दिमागी हालत ठीक नही रह रहा था। वह डिप्रेशन में रहता था। रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया था। शनिवार की सुवह वह अपने ही गमछे से फांसी लगाकर झुलता दिखा, यह देख उनके होश उड़ गए। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर गुल सुन गांव के लोग इकट्ठा हो गए । जब तक फांसी काट कर उतारते उसकी मौत हो चुकी थी। गामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । झाझा थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बताया कि युवक किस परिस्थिति में फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें