तंबाकू का संसार, विनाश का द्वार
तंबाकू का संसार, विनाश का द्वार तंबाकू का संसार, विनाश का द्वारतंबाकू का संसार, विनाश का द्वारतंबाकू का संसार, विनाश का द्वारतंबाकू का संसार, विनाश का

जमुई, नगर प्रतिनिधि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नगर परिषद जमुई में 'तंबाकू मानव स्वास्थ्य के लिए अभिशाप' विषय पर एक परिचर्चा डॉ. गौरी शंकर पासवान की अध्यक्षता में की गई। अपने अध्यक्षीय प्रबोधन में डॉ.(प्रो.) गौरी शंकर पासवान ने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य का शत्रु ही नहीं, मानव जीवन का अभिशाप है. क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर को नष्ट कर देता है। हर वर्ष 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों, कैंसर, सामाजिक- आर्थिक नुकसान तथा मृत्यु के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य का शत्रु और मृत्यु का मित्र है. तंबाकू छोड़ना स्वास्थ्य एवं खुशहाल भविष्य की कुंजी है. तंबाकू त्यागो सुख से जियो, तंबाकू छोड़ो 100 साल जियो' स्लोगन यह संदेश देता है कि तंबाकू छोड़ना सुख और खुशहाल भविष्य की कुंजी है।
तंबाकू का विनाशकारी प्रभाव
प्रो. निरंजन कुमार दुबे ने कहा कि नशा का संसार विनाश का द्वार है. नशे की दुनिया देखने में भले ही आकर्षक, आनंद देने वाली लग सकती है, किंतु उसका अंतिम रिजल्ट विनाश, दु:ख और पतन होता है। तंबाकू भविष्य का हत्यारा है. क्योंकि यह युवाओं की संभावनाओं को नष्ट कर देता है। तंबाकू मानव जीवन का अपहरणकर्ता है। तंबाकू परिवार का दुश्मन है. यह कैंसर और नरक का द्वार है। क्योंकि इसके सेवन से कैंसर की प्रबल संभावनाएं होती है।
तंबाकू का खतरा
उन्होंने कहा कि तंबाकू मौत का निमंत्रण है। क्योंकि इसका सेवन जीवन को खतरे में डाल देता है। यह विनाश का घर है, जो रोग और मृत्यु का कारक बनता है। तंबाकू केवल सेवन करने वाले को ही नहीं, बल्कि आसपास के लोगों को भी आठ गुणा नुकसान पहुंचता है। तंबाकू पर निवेश और खर्च कैंसर खरीदने के समान है। तंबाकू मुक्त समाज ही स्वस्थ समाज का आधार है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है। तंबाकू के लिए इसे दाव पर नहीं लगाएं। तंबाकू उस चोर की भांति है, जो पहले जेब लूटता है, फिर स्वास्थ्य और अंतत: जीवन भी छीन लेता है।
तंबाकू के खिलाफ जागरूकता
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात कुमार भगत, मुरारी झा ,रामचंद्र रवि, प्रो.सरदार राय, प्रो आनंद कुमार सिंह,,प्रो.संजीव कुमार सिंह शिक्षक मंटू पासवान आदि प्रबुद्ध लोगों ने तंबाकू को मानव जीवन के लिए अभिशाप बताया। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे बड़ा दूसरा तंबाकू का उत्पादक और उपभोक्ता राष्ट्र भारत ही है। भारत में करोड़ों लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू का उपयोग करते हैं। देश में प्रतिवर्ष तंबाकू के कारण करीब 13 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु होती है। इससे बचने का सबसे बड़ा तरीका है तंबाकू उपयोग के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना और तंबाकू का त्याग करना। तंबाकू के क्रय विक्रय पर बंदिश भी आवश्यक है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


