बच्चों की डॉक्टर ने की स्वास्थ्य जांच
बच्चों की डॉक्टर ने की स्वास्थ्य जांच बच्चों की डॉक्टर ने की स्वास्थ्य जांचबच्चों की डॉक्टर ने की स्वास्थ्य जांचबच्चों की डॉक्टर ने की स्वास्थ्य जांच

जमुई, नगर प्रतिनिधि मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जी नेटवर्क के किड्जी प्लेस्कूल में बच्चों के बीच स्वास्थ्य जांच शिविर और स्वास्थ्य के लिए जागरुकता विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जमुई के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अमित रंजन ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया और स्वास्थ्य संबंधित बातें उनके साथ शेयर कर उनका ज्ञान वर्धन किया। डॉ रंजन ने बताया कि स्वास्थ्य ही हमारा सबसे बड़ा धन है, इसकी देखभाल हमे हमेशा करनी चाहिए और इसके स्वस्थ विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को ताज़े फल और हरी साग सब्जियां खाने की सलाह दी और उपस्थित माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इस अवसर पर निदेशक सचिराज पद्माकर, सोनू आनंद, स्वाति सिंह, कोमल सिंह, सोनी सिंह व बच्चों में अयांश, अयांशी, समृद्धि, मृगांक, सांभवी, आदर्श आदि उपस्थित थे।बेमौसम बारिश से फसल को भारी नुकसान की संभावनाफोटो-04 : बारिश के कारण छत से टपकता पानीचकाई, निज संवाददाताबीती देर शाम बेमौसम बारिश एवं जोरदार ओला बृष्टि से फसलों सहित मौसमी फल एवं सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे किसान काफी परेशान हैं। किसान देबू सिंह बताते हैं कि इस बारिश एवं ओला बृष्टि से जहां खेत में लगे गेहूं एवं अन्य रब्बी फसलों को क्षति पहुंची है । वहीं जेठूवा सब्जी कद्दू, झींगा, मटर, खीरा, ककड़ी को भी ओला बृष्टि ने तहस नहस करके रख दिया जिस कारण सब्जियों के दाम में भारी उछाल आने की संभावना बढ़ गई है। वहीं उन्होंने बताया कि इसी तरह मौसमी फल आम, लीची, कटहल आदि को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है. ओलों की मार से काफी फल झड़ गए वहीं जो चोटिल हो गए वो भी बाद में गिर जायेंगे। एक तो वैसे ही लगातार बार बार हो रहे बारिश एवं आंधी के कारण पूर्व में ही फसलों एवं फलों को काफी क्षति पहुंची है वहीं रही सही कसर सोमवार को हुई बारिश एवं ओला बृष्टि ने पूरी क़र दी।स्वास्थ्य ही जीवन की पहचान, स्वस्थ शरीर सफल जीवन की पहली सीढ़ीविश्व स्वास्थ्य दिवस पर परिचर्चा का आयोजनजमुई, नगर प्रतिनिधिविश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 'मानव जीवन, समाज और राष्ट्र के विकास में स्वास्थ्य का महत्व' विषय पर नगर परिषद जमुई में एक परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर बोलते हुए प्रो.डॉ.गौरी शंकर पासवान ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना (1948) की स्मृति में की गई थी। हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन, समाज और राष्ट्र की उन्नति में स्वास्थ्य का विशेष महत्व है। स्वास्थ्य प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार है। यह मानवता की आधारशिला, समाज का दर्पण,जीवन का मौन प्रहरी तथा पहचान है । स्वस्थ शरीर सफल जीवन की पहली सीढ़ी है। अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही समाज में शांति और उन्नति कर सकता है। स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज बनता है,जो राष्ट्र की शान होता है, जिससे आर्थिक उन्नति होती है। डॉ निरंजन कुमार दुबे ने कहा कि मानव जीवन एक विशाल यान तो शरीर उसका रथ। इस रथ का पहिया धन, ज्ञान, पद और प्रतिष्ठा हो सकते हैं, लेकिन उसका सारथी केवल। स्वास्थ्य ही है। यदि सारथी कमजोर हो जाए, तो रथ चाहे सोने का ही क्यों ना हो आगे नहीं बढ़ सकता। सुभाष पासवान ने कहा कि संतुलित भोजन मौन चिकित्सक है, जो स्वास्थ्य ही नहीं अपना जीवन और भविष्य बचाता है। स्वस्थ शरीर में ही महान विचारजन्म लेते हैं। प्रो.संजीव कुमार सिंह ने कहा कि मानव शरीर एक सुंदर मंदिर की तरह है। अच्छा स्वास्थ्य ही शरीर रूपी मंदिर की रक्षा करता है। स्वास्थ्य एक वृक्ष के समान है। संतुलित आहार स्वास्थ्य रूपी वृक्ष की जड़ है। नियमित व्यायाम उसका तना। सकारात्मक सोच ही शाखाएं हैं ।राज बांध वियर के जीर्णोद्धार का कार्य रुका,सिंचाई में किसानों को होगी परेशानीविभाग द्वारा बांध में नए डिजाइन देने का किसानों ने किया विरोधबांध के साथ उससे जुड़े पेनो का भी सफाई करने का प्राकलन में किया गया है प्रावधानलक्ष्मीपुर, निज संवाददाताराज बांध वियर सिंचाई के क्षेत्र में किसानों के लिए लाइफ लाइन माना जाता है।जिससे लक्ष्मीपुर प्रखंड के अधिकांश पंचायत में सिंचाई किए जाने का प्रावधान किया गया है।जो आज की तिथि में विवादों के घेरे में है।राज बांध वियर का निर्माण पांच दशक पूर्व हुआ था। जिसके जीर्णोद्धार का कार्य विभाग में छ: माह पूर्व शुरू कराया था। वियर के बांध के जीर्णोद्धार के साथ उससे जुड़े पैन की भी सफाई करने का प्रावधान किया गया ।लेकिन वियर के बांध में आधा से अधिक काम होने के बाद किसानों ने विरोध शुरू किया। जिससे काम बंद कर दिया गया। किसानों के विरोध का कारण बांध में विभाग के अभियंता द्वारा नए डिजाइन देने को लेकर था। विभागीय सूत्रों के अनुसार बांध में एक किनारे तीन फाटक लगाने का प्रावधान किया गया। फाटक लगाने का उद्देश्य वियर के जल संग्रह वाले क्षेत्र में जमा होने वाले मिट्टी के शिल्ड को समय समय पर साफ करने का था। जिसे लाभुक किसान मानने को तैयार नहीं थे। विभागीय अभियंता के समझाने के बावजूद किसान मानने को तैयार नहीं हुए। नतीजन बीते तीन माह से काम बंद है। संपर्क करने पर कनीय अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि किसान हित को देखते हुए विभाग को फिर से प्रस्ताव भेजा गया है।स्वीकृति मिलने के बाद पुन: काम शुरू किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


