कार्यकर्ताओं ने समारोहपूर्वक मनाया सांसद चिराग पासवान का जन्मदिन
चकाई, निज प्रतिनिधि स्थानीय पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में मंगलवार को लोजपा (आर) द्वारा...

चकाई, निज प्रतिनिधि
स्थानीय पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में मंगलवार को लोजपा (आर) द्वारा पार्टी सुप्रीमो व जमुई सांसद चिराग पासवान का जन्मदिन प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रसादी पासवान एवं प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा। संसद के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उपस्थित लोगों के बीच केक एवं मिठाई का वितरण किया गया। प्रदेश महासचिव श्री पासवान ने कहा कि सांसद चिराग पासवान ने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष कर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से साबित कर दिया कि वह राजनीति में लंबे रस के घोड़े हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे यह तय हो चुका है।मौके पर विकास गुप्ता, नवल साह, विकास यादव , राजेश यादव, पिंटू दास, जितेंद्र पासवान, राजकुमार राम सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
