Jamui News: ध्वस्त हुए कमली जोर आहार पर काम हुआ शुरू
Jamui News: ध्वस्त हुए कमली जोर आहार पर काम हुआ शुरू ध्वस्त हुए कमली जोर आहार पर काम हुआ शुरू ध्वस्त हुए कमली जोर आहार पर काम हुआ शुरू ध्वस्त हुए कमली जोर आहार पर

Jamui News: सोनो/जमुई, निज प्रतिनिधि 18 लाख रुपये की लागत से बनी सोनो प्रखंड में कमली जोर आहार का कुछ भाग पानी के दबाव से ध्वस्त होने के बाद विभाग ने संज्ञान लिया है। लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ने फौरन संवेदक को मरम्मत का निर्देश दिया। विभाग के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता को वहां भेज कर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। किसानों का कहना था कि आहार का हिस्सा भर भराने के बाद खरीफ फसल के लिए किसानों की चिंता बढ़ गयी थी। थम्हन गांव के कई एकड़ खेत परती रह जायेगा। किसानों की पीड़ा को देखते हुए काम शुरू कर दिया गया।
आहर का निर्माण पिछले वर्ष ही पूरा किया गया था। आहार का निर्माण कार्य सम्पन्न हुए एक साल ही हुआ था। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि इस वर्ष लगातार बारिश और पानी के तेज दबाव के कारण आहार के एक किनारे का कुछ हिस्सा टूट गया। फिलहाल विभाग के इस पहल पर कई एकड़ खेतों में लगी धान की फसल पर अब संकट पैदा नही होगा। मरम्मत के लिए जेसीबी से कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि उस आहार में पानी का आवक काफी तेज और ज्यादा है। कार्य मे किसी तरह की लापरवाही नही बरती गई। पानी ज्यादा होने के कारण ही आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ था। जो अब मरम्मत के अंतिम कगार पर है।जदयू महिला प्रकोष्ठ की हुई बैठक, पार्टी को मजबूर बनाने पर दिया गया जोरफोटो - 27परिचय - बैठक में मौजूद महिला प्रकोष्ठ की सदस्य व अन्यजमुई, कार्यालय संवाददाताजदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शुक्रवर को जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबीता पांडेय की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक रखी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश महिला अध्यक्षा सह विधान परिषद सदस्य शिवरानी प्रजापति का आगमन हुआ। उनके साथ प्रदेश महिला उपाध्यक्ष अनिता मिश्रा एवं दक्षिण बिहार की प्रभारी सुप्रिया रानी मौजूद रही। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि नारी शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है, हमारे नीतिसजी ने महिलाओं के लिए जो कार्य किया है वह किसी से कहने की जरूरत नहीं है, 2005 तक महिलाओं की स्थिति बहुत दयनीय थी परंतु जबसे उन्होंने बिहार को संभाला तब से महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए अनेकों योजनाएं लाए और महिलाओं को सशक्त किया। चाहे जीविका हो, आशा हो, महिलाओं का आरक्षण हो हरेक क्षेत्र में किया गया अतुलनीय है। आगे उन्होंने कहा कि हमलोग मिलकर अब निशांत कुमार के हाथ को मजबूत करते हैं और उनको भी सत्ता के शीर्ष शिखर पर पहुंचाने का काम करें। बैठक में आभार और धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि महिला संगठन एक सशक्त रूप में जमुई जिला में उभरेगी और जदयू को एक सशक्त पहचान दिलाने में एक महत्वपूर्ण योगदान देगी। बैठक में महिला कार्यकारिणी के रुकसार प्रवीण, मंजू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, दीपक कुमार, भीष्मदेव मंडल, रामानंद सिंह, राजेश कुमार वर्मा, सुभाष महतो, गरीब खान के साथ साथ सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।युवक ने लगाया फांसी लगाकर किया आत्महत्या,गांव में पसरा मातमलक्ष्मीपुर, निज संवाददातालक्ष्मीपुर थानाक्षेत्र के केनुह्त गांव में एक किशोर ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना फैलते ही गांव में मातम पसर गया। दिल दहला लेने वाली घटना शुक्त्रवार को अपराह्न उस समय घटी। जब घर ने किशोर अकेले था। मृत किशोर का नाम जीवन कुमार सिंह पिता लाल कुमार सिंह उम्र लगभग सोलह वर्ष साकिन केनूहट थाना लक्ष्मीपुर जिला जमुई बताया जाता है। घटना का कारण मृत युवक द्वारा पिता के बैंक खाता से पैसे निकालकर खर्च किया जाना ब्याज जाता है। मामले का उजागर होने के बाद पिता के डांट के डर से किशोर जीवन ने यह क्योपनक कदम बढ़ाया। घटना की जानकारी घर वाले ने प्रभारी थानाध्यक्ष रेशम कुमारी लक्ष्मीपुर को दिया। सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में किया। स्थानीय कानूनी प्र्त्रिरया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। संपर्क करने पर प्रभारी थानाध्यक्ष रेशम कुमारी ने बताया कि हर विंदु पर जांच पड़ताल किया जा रहा है। मृत किशोर की मां एक दशक पूर्व स्वर्ग सिधार गई। ग्रामीणों की मानें तो मृत किशोर को मोबाईल पर गेम खेलने का आदत था। जिस लेकर पिता ने शुक्त्रवार को डांट लगाकर घर से बाहर चला गया था। उसके बाद किशोर ने घटना का अंजाम दिया।सिमुलतला में धुमधाम से मनाया गया जन्माष्टमीफोटो - 23, परिचय - शोभा यात्रा में शामिल राधा-कृष्ण छात्र छात्रा का रथफोटो - 24, परिचय - शोभा यात्रा में शामिल भव्य सेकड़ों बाईकफोटो - 25, परिचय - कान्हा को पूजन करते श्रद्धालुओंसिमुलतला, निज संवाददाताक्षेत्र के युवाओं द्वारा सिमुलतला के ऐतिहासिक राजा कोठी परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। शुक्त्रवार को श्री कृष्ण युवा कलब के की ओर महोत्सव को लेकर सैकड़ों युवाओं ने मोटरसाइकिल से भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा राजा कोठी से शुरू होकर सियांटांड़, टेलवा बाजार, चौधरिया, नौकासार, धवठिया, तरौंन, नागवे, असाहना, बनगामा, लोहिया चौक और सिमुलतला बाजार होते हुए पुन: राजा कोठी पहुंची। शोभायात्रा के दौरान युवाओं द्वारा लगाए जा रहे जय कन्हैया लाल की , हाथी-घोड़ा पालकी,जय श्रीकृष, और राधे-राधे के जयघोष पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का महाप्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद पंडितों ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कराया।शाम को भजन और बाल लीला पर सांस्कृतिक कार्यक्त्रममहोत्सव स्थल पर शाम सात बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्त्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक टिंकू बाबा, भजन गायिका स्नेहा सोनल, निशा गुप्ता, सोनाली कुमारी, रोहिणी कुमारी और खुशबू कुमारी भजन प्रस्तुत करेंगी। कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्त्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्त्रम से पूर्व पहुंचे अतिथियों को शॉल और राधा-कृष्ण की प्रतिमा देकर सम्मानित किया जाएगा।चार टीमें लेंगी मटका फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा का आयोजनशाम में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र की चार टीमें भाग लेंगी। मेले के दूसरे दिन शनिवार की संध्या भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्त्रम आयोजित किया जाएगा। श्रीकृष्ण युवा क्लब के सचिव पवन यादव ने बताया कि कार्यक्त्रम में बांका और जमुई के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।इधर, सिमुलतला स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर 111 कन्याओं और महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इससे पूरे सिमुलतला क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं सिमुलतला के तरौन निवासी सुरेश यादव द्वारा अपने आवास पर कान्हा की प्रतिमा स्थापित कर वर्षों की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां कलाकारों द्वारा भजन किर्तन व प्रसाद वितरण कर जन्माष्टमी महोत्सव हर्सोल्लास के साथ मनाया।महोत्सव को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह, पुलिस-एसएसबी तैनात महोत्सव को सफल बनाने में श्रीकृष्ण युवा क्लब के सचिव पवन यादव, अध्यक्ष योगेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रामजतन लाल, अनिल यादव, बबलू यादव, दीपक यादव, मनीष यादव, कैलाश यादव, पंसस विनोद यादव, नागेश्वर यादव और श्रीकांत यादव सहित दर्जनों युवा स्त्रिरय हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिमुलतला पुलिस और एसएसबी के जवान लगातार कार्यक्त्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में गश्त करते नजर आए।चकाई प्रखंड में भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहारचकाई, निज संवाददाताचकाई प्रखंड में आज शुक्त्रवार को भगवान श्री कृष्ण के अवतरण दिवस का त्यौहार जन्माष्टमी धूम धाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रखंड में अवस्थित सभी ठाकुर बाडियों को रंग रोगन क़र आकर्षक ढं़ग से सजाया गया जहाँ भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण रात्रि 12 बजे को होना है। इस मौके पर चकाई बाजार स्थित तीनों ठाकुर बाडियों सहित लीलूडीह एवं हेठ चकाई के ठाकुर बाड़ी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में श्रद्धांलुओं ने जन्मोत्सव कार्यक्त्रम में भाग लिया। वहीं इस मौके पर सभी ठाकुर बाडियों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जो रात भर चलेगा।इसके अलावे कई स्थानों पर इस मौके पर अखंड हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. वहीं इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धांलुओं ने अखंड उपवास क़र जन्माष्टमी व्रत रखा। कई स्थानों पर सत्यनारायण व्रत का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर पूजा पाठ भजन कीर्तन एवं भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के कारण पूरा माहौल भक्तिमय दिखा।झाझा की करहरा पंचायत बन सकती है नई इंडस्ट्रियल एरियाझाझा,निज संवाददाताकभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में अपनी पहचान रखने वाली झाझा प्रखंड की करहरा पंचायत आने वाले समय में जिले के नए औद्योगिक क्षेत्र के रूप में अपनी पहचान हासिल कर सकती है। दरअसल,शुक्त्रवार को द्वारपहड़ी थाना के शुभारंभ के मौके पर आयोजित कार्यक्त्रम के दौरान करहरा की मुखिया के प्रतिनिधि प्रो.सिद्धेश्वर मंडल ने अपने वक्तव्य के दौरान यह कह कर सभी को चौंका दिया कि उनकी पंचायत में 200 एकड़ जमीन उपलब्ध है,जिसकी उपयोगिता को ले यदि मंत्री श्री रावत एवं डीएम पहल करे तो उक्त बड़े भूखंड वाले क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना हो सकती है। उधर डीएम नवीन ने उक्त मुद्दे को तत्परता पूर्वक लपकते हुए कहा कि जमुई जिले का अधिकांश भूभाग वन आच्छादित होने से जिले में किसी भी उद्योग के प्रस्ताव पर सबसे बड़ी परेशानी जमीन उपलब्धता की ही रही है। उन्होंने उक्त मुखिया प्रतिनिधि से उक्त भूखंड से संबंधित पूरा ब्यौरा देने की बात कहते हुए,लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मौके से ही यह भी भरोसा दिया कि यदि बताए जा रहे अनुसार जमीन उपलब्ध होगी तो वे वहां औद्योगिक गतिविधियां शुरू कराने को ले सरकार को लिखने के अलावा अपने स्तर से भी गंभीर पहल करेंगे।फसल चराने से मना करने पर राजद प्रखंड अध्यक्ष से हुई मारपीटगिद्धौर, निज संवाददाताथाना क्षेत्र के केतरू नवादा गांव में फसल चराने से मना करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामले से पीड़ित राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव उर्फ नंदन यादव ने गिद्धौर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना में दिए गए शिकायती आवेदन में उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बकरी, गाय और भैंस से उनके खेत में लगी धान की फसल चरा दी गयी। मना करने पर आरोपितों ने लाठी डंडा, ईंट पत्थर से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पीडि़त का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी चार पहिया गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी थाने में आवेदन दिया गया है।कहते हैं थानाध्यक्षइस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया है कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।धपरी मोड़-जामुखेरिया सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, राहगीरों की बढ़ी परेशानीबारिश के बाद गड्ढों में जमा हो जाता है पानी, दुर्घटना की बनी रहती है आशंकाझाझा, निज प्रतिनिधिप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धपरी मोड़ से जामुखेरिया जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और गंभीर हो जाती है। पानी जमा रहने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि धपरी मोड़ से जामुखेरिया जाने वाली सड़क आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। ग्रामीण प्रतिदिन इसी सड़क से बाजार, स्कूल, अस्पताल एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आते-जाते हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। रात के समय सड़क पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने से गड्ढों में गिरने का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। कई जगहों पर सड़क की सतह टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। लगातार बारिश होने पर गड्ढों में पानी भरने के साथ सड़क के किनारे की मिट्टी भी कटने लगती है। इससे सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की स्थिति का जायजा लेकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों को भरने तथा आवश्यकता के अनुसार सड़क का समुचित निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और राहगीरों को राहत मिल सके।पिपरा में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभउद्घाटन मैच ताराखार की टीम ने 1-0 से जीताफोटो - 26परिचय - मैच का उदघाटन करते अतिथिचकाई,निज प्रतिनिधिप्रखंड के पेटरपहाड़ी पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव स्थित मैदान में शुक्त्रवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला ताराखार एवं सतपोखरा की फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। उद्घाटन मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाडि़यों ने शानदार खेल दिखाया। अंतत: इस रोमांचक मुकाबले में ताराखार की टीम 1-0 से विजयी रही। आयोजन समिति के विनोद सोरेन, सोमरा सोरेन विजय सोरेन आदि ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रखंड की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला ताराखार और सतपोखरा की टीम के बीच खेला गया। ताराखार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सतपोखरा को एक गोल से हराया। मैच में रेफरी की भूमिका श्याम बास्के ने निभाई, जबकि मुकाबले का आंखों देखा हाल बिनोद सोरेन व सोमरा सोरेन ने बारी बारी से सुनाया। इसके पूर्व प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। खिलाडि़यों की हौसला अफजाई करते हुए प्रमुख उर्मिला देवी ने कहा कि खेलकूद से भी हमें कई सुख मिलती है । यह शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है। साथ ही यह भाईचारा और अनुशासन की सीख देता है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों से गांव के प्रतिभावान खिलाडि़यों को अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाडि़यों से कहा कि खेल में एक टीम जीतती है और दूसरी टीम हारती है। हार और जीत एक सिक्के के ही दो पहलू हैं। हार से सबक लेकर आगे के मुकाबले में बेहतर खेल दिखाने की प्रेरणा लें। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अमीर दास सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी ग्रामीण मौजूद थे।

