ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुई जलजमाव: लोग परेशान, फसल चौपट

जलजमाव: लोग परेशान, फसल चौपट

नगर परिषद के अधिकांश वार्डों में जलजमाव से लोग परेशान हैं। शहर के छह वार्डों में हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। सबसे बदतर स्थिति शहर के वार्ड संख्या 12 की है। इस वार्ड में वार्ड संख्या-19,13,14,18,22...


जलजमाव: लोग परेशान, फसल चौपट
हिन्दुस्तान टीम,जमुईMon, 10 Feb 2020 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर परिषद के अधिकांश वार्डों में जलजमाव से लोग परेशान हैं। शहर के छह वार्डों में हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। सबसे बदतर स्थिति शहर के वार्ड संख्या 12 की है। इस वार्ड में वार्ड संख्या-19,13,14,18,22 के गंदे पानी का जलजमाव होता है। नतीजा है कि करीब एक हजार से अधिक की आबादी वाले अल्पसंख्यक मोहल्ले के लोग बरसात के दिनों में घर से निकलने को मजबूर हो जाते हैं।

वार्ड पार्षद मीना देवी की मानें तो अगर एक घंटे तक बारिश हो जाय तो लगभग पचास से अधिक लोगों के घरों में गंदा पानी प्रवेश कर जाता है। उन्होंने बताया कि वे अपने खर्च से करीब डेढ़ वर्षों तक इंधन खर्च कर मोहल्ले के लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है। जलजमाव से वार्ड के करीब 50 एकड़ से अधिक खेतों में फसल का पैदावार नहीं हो पाता है। इस फागुन माह में भी करीब आधा दर्जन से अधिक घर के चारदीवारी परिसर में गंदा पानी जमा है। दो फसल का पैदावार करने वाला इस मोहल्ला के जमीन में गंदा पानी और कचरा फैल गया है जिससे जमीनदाताओं को भी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। कुछ यही हाल एलआइसी के सामने वाले मोहल्ला का भी है। नगर परिषद के पदाधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हो समस्या का समाधान।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें