
चोरी के आरोप में युवक को पेड़ में बांधकर पीटा
संक्षेप: गिद्धौर में एक युवक को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। ग्रामीणों ने...
गिद्धौर, निज संवाददाता। शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के पतसंडा मुस्लिम टोले में एक युवक को घर में घुस चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। व उसे बंधक बना रविवार की अहले सुबह पेड़ में बांध कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान अखवार नहीं करता हैं। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक को पेड़ में बांध कर ग्रामीण उसे बेरहमी से पीटते नजर आ रहे है। जिससे उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो कराहता नजर आ रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो से थाना क्षेत्र भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि उक्त युवक किस घर में चोरी करने घुसा था या किस कारण से युवक की पेड़ में बांध कर पिटाई की गई है। इसका पता समाचार संप्रेषण तक नहीं चल पाया है। वायरल हो रहे वीडियो पर लोग अपनी तीखी प्रति्त्रिरया प्रकट कर रहे है। कहते सुने जा रहे है कि पेड़ में बांधकर पीटना जघन्य अपराध है। युवक को अगर ग्रामीणों में पकड़ लिया था उसे पुलिस के हवाले करना चाहिए था। कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। वहीं इस प्रकरण ने मानवता को शर्मशार कर दिया है। इस तरह के किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। अगर मारपीट करने का प्रसारित हो रहा वीडियो संज्ञान में आता है तो इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दीनानाथ सिंह, थानाध्यक्ष, गिद्धौर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




