ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईगिद्धौर में वाहन चेकिंग अभियान

गिद्धौर में वाहन चेकिंग अभियान

जमुई : गिद्धौर थाना के सामने थाना के अवर निरीक्षक बिपीन कुमार राय के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान...

गिद्धौर में वाहन चेकिंग अभियान
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSun, 22 Dec 2019 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई : गिद्धौर थाना के सामने थाना के अवर निरीक्षक बिपीन कुमार राय के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान दर्जनों दोपहिया एवं चार पहिये वाहनों के कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान अवर निरीक्षक बिपीन कुमार राय द्वारा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इंसोरेंस पेपर की जांच की गई। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों के बगैर हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक के सीट बेल्ट नही लगाये जाने को लेकर पच्चीस सौ रूपये जूर्माना वसूला व अन्य को सख्त हिदायत देकर भी छोड़ा गया। वाहन चालकों में वाहन जांच की खबर सुन हड़कंप मचा रहा। वाहन चेकिंग के दौरान साथ अवर निरीक्षक बिपीन कुमार राय के अलावे सैप जवान भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें