महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में रचाई शादी

Feb 17, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में रचाई शादी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में रचाई शादी

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में रचाई शादी

बरहट । निज संवाददाता प्रखंड के गुगुलडीह गांव के शिव मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि के महापर्व पर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ। प्रेमी युगल ने भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत सात फेरे लिए। विवाह के बंधन में बंधे युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार( 22) तथा सोनो थाना क्षेत्र की रूपा कुमारी (19) के रूप में की गई है । जानकारी के अनुसार यहां शिवरात्रि के मौके पर रविवार को दोनों गुगुलडीह चौक पर मुलाकात के लिए पहुंचे थे। उन्हें साथ देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पूछताछ की, जिसके बाद देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।

मामले की सूचना दोनों पक्षों के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों के बीच बातचीत हुई और आपसी सहमति से दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया। तथा शिव मंदिर में परिजनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत शादी सम्पन्न करा दिया गया। वहीं ग्रामीण बताते हैं कि राकेश और रूपा का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व ही तय हो चुका था, लेकिन कुछ कारणों से उस समय शादी नहीं हो सकी थी। आगामी होली के बाद विवाह प्रस्तावित था, किंतु परिस्थितियों को देखते हुए महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ही विवाह संपन्न करा दिया गया। प्रेमी जोड़े ने कहा कि वह दोनों बालिग है और अपनी मर्जी से शादी कर रही है और इस रिश्ते से पूरी तरह संतुष्ट है तथा माता-पिता की सहमति उसके साथ है । महाशिवरात्रि के अवसर पर गुगुलडीह शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी भक्तिमय माहौल के बीच दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और वैवाहिक रस्में पूरी की। दोनों के बालिग होने की पुष्टि के बाद ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। विवाह के उपरांत युवती ने पति के साथ जाने की इच्छा जताई, जिसे परिजनों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;