Jamui News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन बाल बचे तो एक गंभीर रूप से जख्मी

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

Jamui News: लक्ष्मीपुर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएँ हुईं। पहली घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी में एक कार बिजली पोल से टकरा गई, जिसमें सवार तीन यात्री बाल-बाल बचे। घायल चालक का इलाज जमुई अस्पताल में हो रहा है। पुलिस ने घटनाओं की जानकारी दी है।

Jamui News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन बाल बचे तो एक गंभीर रूप से जख्मी

Jamui News: लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन यात्री बाल बाल बचे तो एक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी का इलाज जमुई के अस्पताल में किया जा रहा है। सड़क दुर्घटना की पहली घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जमुई खड़गपुर एनएच 333 पर बीते देर रात्रि उस समय घटी। जब एनएच स्थित शीरुबाबा स्थान के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक का चक्का बदलने का काम चालक कर रहा था। उसी दौरान तेज गति से जा रहे बालू लदे ट्रक ने खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे चक्का खोलने के लिए लगाए गए ज़ख चालक के पैर पर गिर गया।

जिसे ट्रक लगभग पच्चीस फीट घसीटते गया। जिससे चालक का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे रात्रि गस्ती पर निकले पुलिस के सहयोग से जमुई भेजा गया। वहीं सड़क दुर्घटना की दूसरी घटना कोहबरवा झाझा सड़क के मोहनपुर थाना क्षेत्र के सीकटिया मोड़ के समीप घटी। जहां तेज गति जा रहे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर इतना जोर था कि लोहे का बिजली पोल टूटकर गिर पड़ा। बताया जाता है ठोकर के बाद कार में आग लग गया। जिसे स्थानीय लोगों के मदद से काबू पा लिया गया। इस घटना में कार में सवार तीन यात्री बाल बच गए। तीनो को कुछ चोट लगी। जिसे उपचार के लिय झाझा ले जाया गया। बताया जाता है कि कार सवार यात्री रक्षाबंधन मनाने के लिए भागलपुर से झारखंड के गिरिडीह जा रहे थे। मोहनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को थाना ले आया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजमुईJamui News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन बाल बचे तो एक गंभीर रूप से जख्मी