तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर, बाइक सवार दो की मौत
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर, बाइक सवार दो की मौत तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर, बाइक सवार दो की मौत तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर, बाइक सवार दो की मौत

जमुई, निज संवाददाता जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदी मोह के पास बुधवार सुबह तीन बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान कैलाश रावत (45 वर्ष), पिता सुरेंद्र रावत और मंटू रावत (40 वर्ष), पिता शिवकुमार रावत के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान सौरभ कुमार (24 वर्ष), पिता जितेंद्र रावत के रूप में की गई है। तीनों गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खैरा के रायपुरा गांव में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
बताया जाता है कि यह बारात झारखंड के गिरिडीह जिला के राज धनबाद से आई थी। समारोह से लौटने के दौरान हरदी मोह के पास तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण उनकी बाइक आगे चल रहे फल लदे पिकअप वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैलाश रावत और मंटू रावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप चालक व उपचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया बारात से घर वापस बाइक से लौट रहे थे। बाइक पर तीन लोग सवार थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में दो की मौत हो गई,एक सौरभ कुमार घायल हो,जिसका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। बताया जाता है कि बाइक सौरभ चला रहा था।मृतक कैलाश रावत और मंटू रावत शादीशुदा है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे,सभी आपस में दोस्त थे। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप और बाइक की टक्कर में दो की मौत हुई है, एक घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस घटना की जांच कर रही है।पड़ोसियों ने ईंट से मारकर बच्ची को किया घायलजमुई, निज संवाददाताजिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार में पानी भरने के दौरान पानी का छींटा पड़ने की वजह से पड़ोसियों ने ईंट से मारकर मुकेश यादव की पुत्री निशा कुमारी को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद परिजन द्वारा घायल निशा कुमारी को इलाज के लिए मंगलवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल निशा कुमारी की मां ने बच्ची के साथ मारपीट का आरोप पड़ोसी कौशल यादव और उनकी पत्नी खुशबू देवी पर लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री निशा कुमारी पानी भर रही थी इसी दौरान पानी का छींटा पड़ोसी खुशबू देवी को पड़ गया। जिसको लेकर खुशबू देवी द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा। जब निशा कुमारी द्वारा गाली गालौज का विरोध किया गया तो खुशबू देवी ने अपने पति कौशल यादव को बुलाकर निशा कुमारी के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान ईंट से सिर पर वार कर बुरी तरह लहू लुहान कर दिया। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा।अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल, पटना रेफरबारात से लौटने के दौरान हुआ हादसा, 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्तीफोटो - 05परिचय - सदर अस्पताल में इलाजरत घायल की तस्वीरजमुई, निज संवाददातामलयपुर- लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान मुंगेर जिले के धपरी मोड़ निवासी सिद्धेश्वर तूरी के 25 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है, जो अपने ससुराल बरहट के तमकुलिया गांव आया हुआ था और ससुराल से ही बारात जिनहरा गया था, जहां से वापस बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल तमकुलिया लौट रहा था। इसी दौरान मलयपुर- लक्ष्मीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।अतिक्त्रमण पर प्रशासन सख्त सप्ताह में तीन दिन चलेगा अभियानशहर की सड़कों पर दिखा असरफोटो - 06 और 07परिचय - शहर में अतिक्रमण हटाता जेसीबी मशीन व मौजूद लोगों की भीड़जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाताशहर को जाम और कुव्यवस्थाओं से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्त्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी नवीन के निर्देश पर बुधवार को सुबह करीब 11 बजे कचहरी चौक से थाना चौक तक व्यापक अतिक्त्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में नगर परिषद अधिकारी डॉ प्रियंका गुप्ता, अंचलाधिकारी ललिता कुमारी व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया और जेसीबी की मदद से सड़क किनारे लगाए गए ठेले, गुमटियां व अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब सप्ताह में तीन दिन बुधवार, गुरुवार और शुक्त्रवार शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, यदि किसी दिन अभियान अधूरा रह जाता है तो अगले दिन उसी स्थान से कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. प्रियंका गुप्ता ने कहा कि नियम सभी के लिए समान हैं। न तो कोई खास है और न ही कोई आम। अतिक्रमण करने पर हर हाल में कार्रवाई होंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना भेदभाव के अभियान जारी रहेगा। अभियान के दौरान प्रशासन की सख्ती का असर दिखा, हालांकि टीम के आगे बढ़ते ही कुछ स्थानों पर दुकानदारों द्वारा पुन: सड़क पर ठेले लगाने की कोशिश भी देखी गई। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना की है। राहुल कुमार ने कहा कि पूर्व में भी अतिक्त्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन वह प्रभावी नहीं रहा। इस बार कचहरी चौक से लेकर महाराजगंज तक लगातार हो रही कार्रवाई से आम लोगों को राहत मिल रही है। वहीं रोशन कुमार ने सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों के लिए स्थायी समाधान की जरूरत बताई। गौरी शंकर रावत ने अतिक्त्रमण हटाने के साथ जुर्माना लगाने की भी मांग की, ताकि दोबारा अतिक्त्रमण की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इसी क्त्रम में कचहरी चौक से महाराजगंज मार्ग पर निर्माणाधीन सरकारी शौचालय के लिए सड़क पर रखे गए गिट्टी-बालू पर भी प्रशासन ने कार्रवाई की। कार्यपालक पदाधिकारी डा प्रियंका गुप्ता ने ठेकेदार की लापरवाही बताते हुए सामग्री जब्त करने का निर्देश दिया और कहा कि जब सरकारी कार्य में ही नियमों का उल्लंघन होगा, तो आम लोगों से अनुपालन की अपेक्षा करना कठिन हो जाएगा। अभियान के बाद शहर की सड़कों पर आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गया है। जहां पहले जाम के कारण लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती थी, वहीं अब रास्ते अपेक्षाकृत साफ और चौड़े नजर आ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर को स्थायी रूप से अतिक्त्रमण मुक्त बनाया जा सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


