Hindi NewsBihar NewsJamui NewsTwo-Day District Sports Competition Organized by Private Schools Association in Jamui
जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आज से, 100 से अधिक स्कूल होंगे शामिल

जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आज से, 100 से अधिक स्कूल होंगे शामिल

संक्षेप:

जमुई । नगर संवाददाता प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जिले

Dec 05, 2025 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

जमुई । नगर संवाददाता प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जिले में पहली बार दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 6 और 7 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन समारोह में डीएम श्री नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्त्रम का आकर्षण समापन समारोह होगा, जिसमें बिहार सरकार की खेल मंत्री एवं जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। वे रविवार को पुरस्कार वितरण के दौरान विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों को सम्मानित करेंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आयोजन समिति का कहना है कि यह कार्यक्त्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच देगा, बल्कि उन्हें बड़े स्तर पर खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करेगा। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने शुक्त्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह प्रतियोगिता जिले में पहली बार आयोजित की जा रही है। इसमें जमुई के 10 प्रखंडों के लगभग 100 निजी स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रतियोगिता में अंडर-12 और अंडर-16 आयु वर्ग के 1000 से अधिक बच्चे और बच्चियां हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों में खेल भावना का विकास तथा उन्हें जिला और राज्य स्तर पर अवसर प्रदान करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, जैवलिन थ्रो, खो-खो, कबड्डी, हाई जंप और लॉन्ग जंप सहित कई रोचक खेलों को शामिल किया गया है। आयोजन समिति का मानना है कि इस तरह के खेल आयोजन से बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा, टीम भावना और अनुशासन का विकास होता है। साथ ही यह कार्यक्त्रम भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों के चयन में भी मददगार साबित हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक कुमार, सचिव सुमित कुमार सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी स्कूलों, खिलाडि़यों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्त्रम को सफल बनाने की अपील की है। समिति को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगी।