ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईचोरी हुई ट्रैक्टर के साथ दो गिरफ्तार

चोरी हुई ट्रैक्टर के साथ दो गिरफ्तार

जमुई: थाना क्षेत्र के जमुई रोड से पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो युवक को बुधवार की संध्या गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालु...

चोरी हुई ट्रैक्टर के साथ दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमुईThu, 26 Dec 2019 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई: थाना क्षेत्र के जमुई रोड से पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो युवक को बुधवार की संध्या गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालु अनलोड कर वापस लोट रहे ट्रैक्टर को 32वीं वाहिनी एसएसबी कोड़ासी के सहयोग से पकड़ लिया गया। ट्रैक्टर के साथ दो युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें दोनों युवक खैरा थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी राजेश यादव पिता त्रिलोकी यादव, पंकज राम स्वर्गीय कमल राम को गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया। गुरुवार को दोनों आरोपी को जमुई न्यायालय भेज दिया गया। ट्रैक्टर के साथ दो युवक को गिरफ्तार करने में थाना अध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार, अवर निरीक्षक रंजीत प्रसाद यादव, सहायक अवर निरीक्षक राजकिशोर पासवान, 32वीं वाहिनी एसएसबी कोड़ासी के जीडी सहायक अवर निरीक्षक जगदीश चंद्र एवं एसएसबी के जवानों ने काफी अहम भूमिका निभाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें