ट्रक और हाईवा में आमने-सामने टक्कर, हाईवा ड्राईवर की स्थिति नाजुक

ट्रक और हाईवा में आमने-सामने टक्कर, हाईवा ड्राईवर की स्थिति नाजुक

संक्षेप:

बरहट, निज संवाददाता मलयपुर थाना क्षेत्र के एन एच 333 कटौना स्थित बी.एड

Aug 18, 2025 05:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

बरहट, निज संवाददाता मलयपुर थाना क्षेत्र के एन एच 333 कटौना स्थित बी.एड कॉलेज के पास रविवार की सुबह ट्रक और हाईवा में आमने-सामने टक्कर हो गई । इस टक्कर में हाईवा चालक अपने केबिन में फंस गया जिसे जेसीबी के सहयोग से केबिन काटकर बाहर निकाला गया तथा ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां ड्राईवर की स्थिति नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह कटौना बीएड कालेज के पास जमुई की ओर से ट्रक संख्या जेएच 028एन 1956 आ रही थी जबकि गिद्धौर की ओर से हाईवा संख्या बीआर 52 जी 5828 आ रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कटौना बीएड कालेज के पास दोनों गाड़ी की आमने सामने टक्कर हो गई । टक्कर इतना भीषण था कि हाइवा का चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया। जबकि ट्रक चालक गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मलयपुर थाना के एएसआई प्रेमरंजन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से चालक को बाहर निकाल तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल चालक व हाईवा शेखपुरा का बताया गया है। इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जेसीबी के सहायता से हाईवा चालक को बाहर निकाला तथा ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने संभावना जताई कि चालक को नींद आ जाने की वजह से संभवत: दुर्घटना हुई है। उन्होंने जांचोपरांत आगे कार्रवाई करने की बात कही है।