Hindi NewsBihar NewsJamui NewsTribute to Professor R N Jha A Pioneer of Hindi Literature and Education in Jhajha
याद किए गए शिक्षाविद डीएसएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर रमानाथ झा

याद किए गए शिक्षाविद डीएसएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर रमानाथ झा

संक्षेप:

याद किए गए शिक्षाविद डीएसएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर रमानाथ झा याद किए गए शिक्षाविद डीएसएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर रमानाथ झा

Mon, 18 Aug 2025 05:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

झाझा, नगर संवाददाता हिंदी साहित्य के प्रेमी झाझा डीएसएम कॉलेज में मनोविज्ञान के शिक्षक मानव प्रेम का संदेश प्रचारित करने वाले सेवा निवृत प्राचार्य तथा झाझा समेत सोनो गिद्धौर चकाई प्रखंडों में शैक्षिक संस्थानों की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय प्रोफेसर आर एन झा को झाझा हिंदी साहित्य परिषद कार्यालय में उनके जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। हिंदी साहित्य परिषद झाझा के पूर्व अध्यक्ष डीएसएम कॉलेज के संस्थापक क्षेत्र में हिंदी की अलख जगाने वाले प्रोफेसर झा की जयंती झाझा हिंदी साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार झा एवं सचिव प्रोफेसर संजय बरनवाल के नेतृत्व में एक सादे समझ में मनाई गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वक्ताओं सेवानिवृत शिक्षक महेशानंद चौधरी चंद्र किशोर सिंह डॉक्टर भक्ति नाथ झा के अलावे विभीषण सिंह समेत अन्य ने प्रोफेसर आर एन झा के द्वारा क्षेत्र में किए गए शैक्षिक एवं सामाजिक तथा साहित्यिक कार्यों का यथार्थ वर्णन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रोफेसर झा केवल डीएसएम महाविद्यालय के संस्थापक ही नहीं थे अपितु सोनो सिकंदरा चकाई के महाविद्यालयों के अलावा बालिका उच्च विद्यालय झाझा महिला महाविद्यालय झाझा आदि के निर्माण में इनका सहयोग अविस्मरणीय है। छात्रों की प्रतिभा को परिभाषित करने के लिए उन्होंने हिंदी साहित्य परिषद की स्थापना कर इसके विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया।