Jamui News: विभागीय आदेश के बाद भी नहीं हो रहा है ट्रेनों का ठहराव, ग्रामीणों ने कटौना हाल्ट पर किया धरना-प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

Jamui News: बरहट में कटौना हाल्ट पर ट्रेन ठहराव न होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष चंद्रचूड सिंह ने कहा कि 17 महीने गुजरने के बाद भी ठहराव सुनिश्चित नहीं हुआ है, जो रेलवे की कार्यशैली पर सवाल उठाता है।

Jamui News:   विभागीय आदेश के बाद भी नहीं हो रहा है ट्रेनों का ठहराव,  ग्रामीणों ने कटौना हाल्ट पर किया धरना-प्रदर्शन

Jamui News: बरहट । निज संवाददाता विभागीय आदेश के 17 महीने बीत जाने के बाद भी कटौना हाल्ट पर ट्रेन ठहराव सुनिश्चित नहीं किए जाने से एक बार फिर ग्रामीणों में आक्त्रोश पनप रहा है। इसी आक्रोश के कारण रविवार को जमुई झाझा रेलखंड के कटौना हाल्ट पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्त्रम में कटौना सहित आसपास के दर्जनों गांव के युवाओं ने भाग लिया।

धरना प्रदर्शन का आयोजन

जानकारी देते हुए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रचूड सिंह ने कहा कि 38 महीने के धरना-प्रदर्शन के बाद रेलवे ने कटौना हाल्ट पर पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दी। स्वीकृति मिलने के 17 महीना बीत जाने के बाद भी आज तक ठहराव सुनिश्चित नहीं हुआ।यह रेल मंत्री की कार्यशैली पर सवाल है।

विभागीय आदेश की जानकारी

9 जनवरी 2025 को ठहराव को लेकर मिला विभागीय आदेश -

38 महीने की जद्दोजहद के बाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे दानापुर के द्वारा 12 नए हाल्ट की स्वीकृति मिली जिसमें कटौना हाल्ट भी शामिल था। बावजूद आज तक ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित नहीं किए जाने से एक बार फिर ग्रामीणों में आक्त्रोश पनपने लगा है।अब एक बार फिर ग्रामीण धरना पर बैठ सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया है।

सरकार की दोहरी नीति

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष ने

सरकार की दोहरी नीति की आलोचना करते हुए जल्द ही ठहराव सुनिश्चित किए जाने की मांग की है । मौके पर ग्रामीण राजेश दुबे ,त्रिलोकी साह, अरुण साह चंद्रशेखर तिवारी, दीनबंधु तिवारी, भाषो यादव, विक्त्रम यादव, सनी कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

कटौना हाल्ट पर ट्रेन ठहराव सुनिश्चित न होने का कारण क्या है?
कटौना हाल्ट पर ट्रेन ठहराव सुनिश्चित करने में विभागीय आदेश के 17 महीने बीत जाने के बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।