Hindi NewsBihar NewsJamui NewsTrain Accident Claims Life of 38-Year-Old Man Near Telwa Market Halt
ट्रैन की चपेट आने से एक 38 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

ट्रैन की चपेट आने से एक 38 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

संक्षेप:

ट्रैन की चपेट आने से एक 38 वर्षीय युवक की मौके पर मौत ट्रैन की चपेट आने से एक 38 वर्षीय युवक की मौके पर मौतट्रैन की चपेट आने से एक 38 वर्षीय युवक की म

Jan 13, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

सिमुलतला, निज संवाददाता सोमवार को आसनसोल रेल मंडल के जसीडीह - झाझा मुख्य रेलखण्ड के मध्य टेलवा बाजार हॉल्ट के पास ट्रैन की चपेट आने से एक 38 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। घटाना टेलवा बाजार हॉल्ट के पास अप लाइन पर किलोमीटर संख्या 345/07 के पास की है। घटना इतना भयावह था कि युवक का शरीर दो भागों में विभक्त हो गया। मृतक की पहचान चकाई प्रखंड के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत धमनिया गांव निवासी स्वर्गीय भोला महतो के पुत्र पिंटू मंडल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिंटू मंडल को मंदबुद्धि होने की बात बताया जा रहा है। दुर्घटना के कुछ ही देर बाद उसी रेलखंड पर एक मालगाड़ी पहुंची। मालगाड़ी के चालक ने सतर्कता दिखाते हुए शव से कुछ दूरी पहले ही ट्रेन को रोक दिया। रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पटरी से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद मालगाड़ी आगे के स्टेशन के लिए रवाना हुई। इस दौरान मालगाड़ी करीब 25 से 30 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। देखते ही देखते हादसे से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दिग्घी हटिया मैदान में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से आम आदमी परेशान सप्ताह में दो दिन लगता है हटिया,पुरुष और महिलाओं की रहता है भीड़, होती है परेशानी। लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता लक्ष्मीपुर में तेरह पंचायत हैं। लेकिन हटिया सिर्फ एक पंचायत दिग्घी दो दिन लगता है। जिसका निर्धारित दिन मंगल और शनिवार है। जो वर्षों पुराना है।लेकिन दिग्घी में लगने वाले हटिया मैदान में सार्वजनिक शौचालय नहीं है।नतीजन हटिया या दिग्घी बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हटिया में दिग्घी के बाद मोहनपुर,खिलार,पीडरोंन और क्कनचोर पंचायत के ग्रामीण आते हैं। जिसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक देखा जाता है।हटिया में रोजमर्रा के समान बिकते हैं। जहां से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोग सप्ताह भर के जरूरत के समान खरीदते हैं।इस दौरान अगर किसी को शौच जाने की आवश्यकता होती है। तो उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर महिलाओं को तो झाड़ी ,नदी नाले की ओर रुक करना पड़ता है।जो जोखिमभरा होता है।हालांकि हटिया मैदान से लगभग पांच सौ मीटर दूर एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। जो आज की तिथि में जीर्ण शीर्ण हो बेकार पड़ा है।हटिया के बाद अन्य दिन भी बाजार आने वाले महिला पुरुष को शौचालय नहीं होने से कई तरह के परेशानी का सामना करना पड़ता है।संपर्क करने पर दिग्घी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने कहा कि जमीन चिन्हित कर लिया गया है।जल्द शौचालय निर्माण का कार्य शुरू होगा।