सर्प दंश से बालक की मौत
सर्प दंश से बालक की मौत सर्प दंश से बालक की मौतसर्प दंश से बालक की मौतसर्प दंश से बालक की मौतसर्प दंश से बालक की मौत

सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव में मंगलवार की शाम सर्पदंश से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान पुनीत पासवान के सात वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में की गई है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मोहित गांव के हरिकांत सिंह के बगीचे के पास लगे ईमली के पेड़ के नीचे अन्य बच्चों के साथ ईमली चुन रहा था। इसी दौरान उसने झाड़ी में हाथ डाला, जहां पहले से छिपे विषैले सर्प ने उसे डंस लिया। सर्पदंश के तुरंत बाद बालक मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ा।साथ
खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरा ले जाया गया। हालांकि चिकत्सिकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के करुण चीत्कार ने माहौल को गमगीन कर दिया। वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा है। बताया जाता है कि मृतक के पिता पहले से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, ऐसे में इस घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


