तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, साला की हुई मौत तो बहनोई की हालत गंभीर, परिजन में पसरा मातम
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, साला की हुई मौत तो बहनोई की हालत गंभीर, परिजन में पसरा मातम तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, साला की हुई मौत तो बहनोई की हा

जमुई । निज संवाददाता जिले के गिद्धौऱ थाना के आगे कुछ दूरी पर रविवार की रात ऑटो वाहन के चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार साला और बहनोई बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने साला को मृत घोषित कर दिया। जबकि बहनोई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी मोहन मांझी के पुत्र परदेशी मांझी के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान लखिसराय जिले के मननपुर निवासी मक्कू मांझी के रूप में हुई है, जो मृतक परदेशी मांझी का बहनोई है।
बताया जाता है कि परदेशी मांझी अपने बहनोई मक्कू मांझी और भाई राजकुमार मांझी के साथ ख़ैरा स्थित चिमनी पर काम करता था। काम कर तीनों बाइक पर सवार होकर दादपुर जा रहा था। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से ऑटो वाहन के चकमा देते ही तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे साला परदेशी मांझी की मौत हो गई। और बहनोई मक्कू मांझी बुरी तरह घायल हो गया जबकि दूसरा साला राजकुमार मांझी बाल- बाल बच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। रात होने की वजह से सोमवार की सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम की प्र्त्रिरया पूरी की गई है। युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




