खैरा में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत से सेवा गांव में पसरा मातम

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

खैरा में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत से सेवा गांव में पसरा मातम खैरा में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत से सेवा गांव में पसरा मातम खैरा में सड़क ह

खैरा में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत से सेवा गांव में पसरा मातम

गिद्धौर, निज संवाददाता खैरा थाना क्षेत्र के हरदीमोह मोड़ के पास बुधवार तड़के हुए सड़क दुर्घटना में गिद्धौर के सेवा गांव निवासी दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे से सेवा गांव में मातम पसर हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान सेवा रावत टोला निवासी कैलाश रावत पिता सुरेंद्र रावत, मंटू रावत पिता शिवकुमार रावत के रूप में हुई है। वहीं घायल सौरभ कुमार पिता जितेंद्र रावत की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्हें बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। बतातें चले कि तीनों युवक खैरा के रायपुरा गांव में एक रिश्तेदार के बारात में शामिल हो अपने घर लौट रहे थे कि इसी क्त्रम में सोनो जमुई मार्ग पर हरदीमोह मोड़ के समीप तेज रफ्तार में पिकअप भान ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैलाश और मंटू की मौके पर ही मौत हो गयी। इधर दोनों युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

परिवार का हाल

मृतक कैलाश रावत अपने पीछे पत्नी रानी देवी, तीन बच्चे कोमल, आशीष, अंश को भगवान भरोसे छोड़ गए हैं। वहीं मंटू रावत पत्नी पूजा कुमारी, तीन बच्चे अमित, सुमित मुस्कान को ईश्वर के सहारे छोड़ गए हैं। दोनों की पत्नियों की मांग उजड़ गयी। छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इधर घायल सौरभ की पत्नी मीनू कुमारी दो छोटे बच्चे भिवांश, मीनाक्षी भी घायल पिता के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। इधर मृतकों के परिजनों के चीत्कार से मोहल्ले एवं उनके यहां आने वाले लोगों की आंखे नम हो गयी।

20 मई को दवा व्यापारी करेंगे देशव्यापी हड़ताल

दवाओं के ऑनलाइन व्यापार एवं इसमें कॉर्पोरेट सेक्टर की भी घुसपैठ के विरुद्ध दवा व्यवसायियों ने खोला मोर्चा

संघ अध्यक्ष सुरेश ने कहा आवश्यक दवाओं का स्टॉक कर लें

फोटो- 20

परिचय - अध्यक्ष सुरेश यादव की तस्वीर

झाझा,निज संवाददाता

दवाओं की ऑनलाइन बिक्त्री और कॉरपोरेट कंपनियों के हस्तक्षेप के विरोध में आगामी 20 मई को देश भर के दवा व्यवसायी एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। उक्त जानकारी बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की झाझा शाखा के अध्यक्ष सुरेश यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर होने जा रही उक्त देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने तथा अपनी समस्या व शिकायत को सरकार के कानों तक पहुंचाने को ले झाझा समेत पूरे जमुई जिले के दवा व्यवसायियों ने कमर कस ली है। ऑनलाइन दवाओं की बिक्त्री और कॉरपोरेट कंपनियों के बढ़ते हस्तक्षेप के विरोध में आगामी 20 मई को जमुई,झाझा,गिद्धौर,सिमुलतला, सोनो,चकाई समेत पूरे जिले एवं पूरे देश में दवा दुकानें बंद रहेंगी। एसोसिएशन की झाझा शाखा के अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रुगिस्ट्स एसोसिएशन के निर्देशानुसार, जिले के सभी प्रखंडों और स्थानीय बाजारों में बंदी को लेकर पूर्व तैयारियां की जा रही है। उन्होंने हड़ताल की जरूरत व नौबत पर रोशनी डालते हुए कहा कि जिस व्यापक पैमाने पर दवाओं की ऑनलाइन खरीद व होम डिलेवरी की व्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है या दिया जा रहा है इसके कुपरिणाम स्वरूप न केवल छोटे-छोटे स्थानीय विक्त्रेताओं का रोजगार छिन रहा है,अपितु उनके समक्ष पारिवारिक जीवन यापन की भी समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही,इस व्यवस्था में नकली दवाओं का खतरा भी पैदा हो गया है।उन्होंने कहा कि देशव्यापी हड़ताल को पुरजोर तरीके से सफल बनाने की रणनीति तैयार करने को लेकर संघ की बैठक भी की जाएगी। अध्यक्ष ने आमजन से अपील की है कि वे अपने सेवन वाली जरूरी दवाओं को पूर्व में ही क्त्रय करके रख लें। एसोसिएशन की मांगें है कि ऑनलाइन दवा बिक्त्री संबंधी नीति को वापस लिया जाए।साथ ही कॉरपोरेट सेक्टर द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट पर रोक लगे ताकि स्थानीय दुकानदारों का व्यवसाय व परिवार सुरक्षित रह सके।

बिनय बने कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

फोटो- 21

परिचय - बिनय यादव की तस्वीर

झाझा, निज संवाददाता

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन द्वारा झाझा निवासी बिनय यादव को पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ का जमुई जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने श्री यादव को संबोधित पत्र में उक्त आशय की जानकारी दी है। पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेता उदयशंकर झा, प्रखंड अध्यक्ष निमाईचंद्र मुखर्जी, अरुण सिंह, खेमन यादव, सुबोध व मुकेश यादव, सुभाष यदुवंशी, कमलकांत झा, संजय चंद्रवंशी, योगेंद्र सिंह, हब्बीबुल्लाह अंसारी आदि ने उक्त मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि बिनय यादव संघर्षशील युवा व क्त्रांतिकारी नेता हैं जिनके मनोनयन से जमुई जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

बटिया घाटी में पुल की रेलिंग पर लटका बेकाबू टेलर

एनएच 333 पर सुबह पांच बजे से लगा रहा महाजाम

फोटो - 22, परिचय - चिरेन पुल पर फंसा लेटर

फोटो - 23, परिचय - चिरेन पुल पर जाम में फंसा वाहन

फोटो - 24, परिचय - जाम होने के कारण वाहनों की लगी लंबी कतार की तस्वीर

जमुई, निज संवाददाता

चकाई-जमुई मुख्य मार्ग स्थित एनएच-333 की बटिया घाटी बुधवार को उस वक्त हादसा में तब्दील हो गई जब गिट्टी लदा एक टेलर अनियंत्रित होकर चिरन पुल की रेलिंग से जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि टेलर का आधा हिस्सा पुल तोड़कर हवा में लटक गया। गनीमत रही कि रेलिंग ने वाहन का भार रोक लिया अन्यथा टेलर सीधे नदी में गिर सकता था। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार टेलर पश्चिम बंगाल के सरेसडंगाल से गिट्टी लादकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। घाटी उतरने के दौरान अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ से वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन ढ़लान अधिक होने के कारण टेलर सीधे पुल की रेलिंग से जा भिड़ा। हादसे के बाद चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुल के बीचों-बीच टेलर के फंसने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ लगभग 12 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चिलचिलाती धूप में घंटों फंसे रहने के कारण बस यात्रियों और ट्रक चालकों को पानी तक के लिए तरसना पड़ा। सूचना मिलते ही बटिया थाना के अवर निरीक्षक राम प्रकाश राम और चंद्रमंडी थाना के संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भारी जाम को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और छोटे वाहनों के लिए बगल से एक वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया। जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली। हालांकि, खबर लिखे जाने तक क्त्रेन के माध्यम से टेलर को हटाने का कार्य जारी था और भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा।

सामान्य प्रश्न

गिद्धौर में सड़क दुर्घटना कब हुई?
गिद्धौर में सड़क दुर्घटना बुधवार तड़के हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।