सड़क हादसे में बिरजू की मौत से तारडीह गांव में पसरा मातम
सड़क हादसे में बिरजू की मौत से तारडीह गांव में पसरा मातम सड़क हादसे में बिरजू की मौत से तारडीह गांव में पसरा मातमसड़क हादसे में बिरजू की मौत से तारडीह

गिद्धौर निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव के पास समीप सड़क दुर्घटना में तारडीह निवासी बिरजू यादव की मौत से तारडीह गांव में मातम पसर हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बतातें चले कि गुरुवार की सुबह तारडीह निवासी बिरजू यादव अपने घर से आइसक्रीम लाने झाझा की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान संसारपुर गांव के समीप एक मलवाहक वाहन द्वारा कुचल दिये जाने से जाने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी। इधर बिरजू की मौत से पत्नी सबिता देवी, पुत्री गायत्री कुमारी, पुत्र मिथुन यादव, छोटू कुमार को भगवान भरोसे छोड़ गए हैं।
वहीं मृतक के परिजनों के चीत्कार से ग्रामीणों एवं उनके यहां आने वाले लोगों की आंखे नम हो गयी। इधर मृतक की पत्नी सबिता देवी रोते रोते कहती है अब कैसे होते हो जीवन यापन। इधर ग्रामीण भी कहते है मृतक ही अपने परिजन का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। बतातें चले कि आये दिन वाहनों द्वारा यातयात नियमों की अनदेखी करने के कारण सड़क दुर्घटना घटती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


