प्रेमिका से मिलने आये बांका के युवक की कुम्हैनी डैम से बरामद हुई लाश

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

प्रेमिका से मिलने आये बांका के युवक की कुम्हैनी डैम से बरामद हुई लाश प्रेमिका से मिलने आये बांका के युवक की कुम्हैनी डैम से बरामद हुई लाश

प्रेमिका से मिलने आये बांका के युवक की कुम्हैनी डैम से बरामद हुई लाश

झाझा,निज संवाददाता झाझा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने आने के क्त्रम में लापता हुए युवक की अंतत: गुरुवार को झाझा के कुम्हैनी डैम से लाश बरामद हुई है। मृतक छोटेलाल हांसदा (18) बांका जिले के बेलहर थाना के चतराहन गांव का रहने वाला बताया जाता है।

पिता और सहयोजकों का आरोप

आरोप है कि युवक के पहुंचते ही पूर्व से ही सारी व्यूहरचना रचे बैठे कथित प्रेमिका के पिता ने अन्य करीब चार-पांच सहयोगियों के साथ पहले उक्त युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे पास में ही स्थित कुम्हैनी डैम में ले जाकर डूबो दिया था। युवक के बीते मंगलवार की आधी रात के वक्त से ही लापता होने की बात सामने आई थी। बुधवार को युवक की बहन आरती हांसदा,पति आदित्य मुर्मू,साकिन खैरगड़ा,चांदन द्वारा झाझा पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें उसने उसके भाई को मारकर डैम फेंक देने का आरोप लगाया था।

पुलिस की कार्रवाई

आवेदन मिलने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार समेत झाझा पुलिस बल द्वारा बुधवार को देर शाम तक उक्त डैम क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया था किंतु युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्रभारी थानाध्यक्ष के अनुसार ऐसे में डैम को खंगाले जाने हेतु एसडीआरएफ को भी तलब किया गया था। किंतु गुरुवार को शव की बरामदगी तक भी एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची दिखी। इस बीच बुधवार को ही पुलिस ने युवक की तथाकथित प्रेमिका व उसके पिता से भी पूछताछ करने के बाद शक की बुनियाद पर झाझा थाना के चपलवा गांववासी लड़की के पिता सुमित हेंब्रम को पुलिस ने डिटेन कर लिया था जिसे फिर गुरुवार को लाश बरामदगी के रूप में आरोप पुष्ट होने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए जाने की जानकारी दी है।

दोस्त का बयान

जानकारीनुसार युवक छोटेलाल अपने ही गांव के मनोज मरांडी नामक एक साथी संग मंगलवार की देर रात बाइक से अपनी कथित प्रेमिका से मिलने गया था,किंतु उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच आरोपियों के चंगुल से सकुशल छूटे युवक के साथी मनोज मरांडी ने बताया कि उसे आरोपियों ने बाइक समेत इस शर्त पर छोड़ दिया था कि वह उसके साथी को मारे जाने की बात किसी को भी नहीं बताएगा। किंतु,वह वहां से छूटने के बाद डरे सहमे हुए हाल में पास के ही कन्हाईडीह गांव स्थित अपने बहनोई मनोज के घर पहुंच कर उन्हें सारा घटनाक्त्रम सुनाया। इसके बाद उसकी सूचना पर मृतक की बहन आरती हांसदा,उसका पति आदित्य व अन्य परिजनों ने भी बुधवार के दिन में झाझा थाना पहुंच कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी व इस संबंध में एक लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में बताया गया था कि लड़की वालों ने उसके भाई छोटेलाल को मारपीट कर अधमरे हाल में डैम में फेंक दिया था,जबकि उसके साथी को धमका कर बाइक समेत छोड़ दिया था।

युवक की अंत समय की स्थिति

इधर युवक की बरामदगी हेतु गुरुवार की सुबह प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार तथा एसआई क्षैबर राम,धर्मेंद्र कुमार,दिलीप कुमार व पुलिस बल समेत पुन: कुम्हैनी डैम पहुंची झाझा पुलिस एक बार फिर गोताखोरों के अभाव की समस्या की वजह से बेवश बनी हुई थी। मौके पर महिला-पुरुष ग्रामीणों की भारी भीड़ तो इकट्ठा हो गई थी,किंतु डैम के गहरे पानी में उतरकर अपनी जान को संकट में डालने का साहस कोई भी नहीं जुटा पा रहा था। किंतु,इसी बीच डैम में कुछ दूरी पर पहले युवक का सिर नजर आया और फिर सुयोगवश तेज हवा के झोंकों की वजह से युवक का पूरा शव भी धीरे-धीरे बहकर खुद ही किनारे तक पहुंच जाता दिखा। शव पानी की वजह से फूलकर काफी विकृत हो चूका था। बाद में पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्ट मॉर्टम हेतु जमुई के सदर अस्पताल भेज दिया था। समाचार संप्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

परिवार का दुख

पहले कुछ दूर तक दौड़ा,फिर कुछ दूर तक तैरा और इसके बाद अंत में डूब गया। और.....इस तरह काफी छोटी उम्र में ही सदा के लिए खत्म हो गई थी नौजवान छोटेलाल की प्रेम कहानी। आरोपियों के चंगुल से सकुशल व सुरक्षित बचकर निकले और छोटेलाल की शव बरामदगी के वक्त घटनास्थल कुम्हैनी डैम के तट पर हताश-निराश-उदास हाल में बैठे मृतक के मित्र मनोज मरांडी ने घटना वाली रात की बात बताते हुए कहा कि उस रात लड़की के पिता समेत चार-पांच लोगों ने उसके साथी को पकड़कर उसके संग लाठी वगैरह से काफी मारपीट की थी। बकौल मनोज,इसके बाद उनलोगों ने छोटेलाल को डैम के पास ले जाकर कहा,दौड़ो....जितना दूर तक दौड़ कर जा सकते हो। बताया कि इसके बाद वह कुछ दूर तक दौड़ा और कुछ दूर तैरा भी। पर,फिर अंत में शायद वह डैम के गहरे पानी में समा चूका था।

परिवार का इकलौता चिराग था छोटेलाल:

बताया जाता है कि छोटेलाल परिवार का इकलौता चिराग था। दो बहनों का इकलौता भाई था। और.... स्वाभाविक तौर पर अपने माता-पिता के बुढ़ापे की लाठी व इकलौता सहारा था। अभी एक बहन के हाथ पीले होने भी बाकी था,किंतु बहन की डोली उठाने के पहले ही उस बहन के इस इकलौते भाई की अर्थी उठ गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। इस हृदयविदारक घटना से तमाम ग्रामीण भी काफी गमगीन नजर आ रहे थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छोटेलाल किस गांव का रहने वाला था?
छोटेलाल बांका जिले के बेलहर थाना के चतराहन गांव का रहने वाला बताया जाता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।