Jamui News: विद्युत तारों की निर्मम चपेट में आने से महिला की मौत

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

Jamui News: झाझा थाना के धपरी गांव में अनिता देवी (50) की विद्युत तारों की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह घर में अकेली थी और कपड़े सुखाने छत पर गई थीं। स्थानीय समाजसेवी और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी जताई और उचित मुआवजे की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई है।

Jamui News: विद्युत तारों की निर्मम चपेट में आने से महिला की मौत

Jamui News: झाझा, निज संवाददाता झाझा थाना के धपरी गांव में विद्युत तारों की निर्मम चपेट में आ जाने एक महिला की दर्दनाक मौत की घटना सामने आई है।बताया जाता है कि महिला अनिता देवी (50),पति श्यामसुंदर मंडल उस वक्त घर में अकेली थी जब ये घटना हुई। जानकारीनुसार 11 हजार वाले विद्युत आपूर्ति तार मृतका के घर की छत के काफी करीब से गुजरे हुए हैं। ऐसे में किसी कार्यवश जब महिला छत पर पहुंची तो किन्हीं कारणों से वह अचानक उन विद्युत तारों की चपेट में आ गई थी। बिजली के करंट की चपेट में आने से मृतका के शरीर का करीब आधा हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी सुरेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे व शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाते हुए सांत्वना दी। श्री यादव ने मौके से ही विद्युत विभाग के अधिकारी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजे के भुगतान की मांग की। मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी स्नान के बाद घर की छत पर कपड़े सुखाने को गई थी। पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे श्री यादव ने घरों के समीप से तारों के गुजरे होने को विभागीय लापरवाही बताते हुए कहा कि उक्त स्थितियों के प्रति विभाग की इस प्रकार की अनदेखी लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। उधर ग्रामीणों ने भी इस पर आक्त्रोश जताते हुए विभाग से तारों को वहां से हटाने की मांग की है। इस क्रम में विद्युत विभाग के एई विनोद कु.नागर से पूछे जाने पर उन्होंने तार घर के बिल्कुल करीब से होने की बात को नकारते हुए कहा कि तार कुछ दूरी से गुजरे हुए हैं,ऐसे में उक्त घटना कैसे हुई इसकी पड़ताल की जाएगी। इधर सूचना पर थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार, दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जुटे दिखे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजमुईJamui News: विद्युत तारों की निर्मम चपेट में आने से महिला की मौत