
बालू लदे ट्रक ने दो वर्षीय बालक को रौंदा,मौके पर मौत,घर में मंचा कोहराम
बालू लदे ट्रक ने दो वर्षीय बालक को रौंदा,मौके पर मौत,घर में मंचा कोहराम बालू लदे ट्रक ने दो वर्षीय बालक को रौंदा,मौके पर मौत,घर में मंचा कोहराम
लक्ष्मीपुर, नि. स. लक्ष्मीपुर थानाक्षेत्र में बालू लदे तेज गति का ट्रक ने एक दो वर्षीय बालक को कुचल दिया। जिससे मौके पर बालक की मौत हो गई। घटना रविवार को पूर्वाह्न रतनपुर केनुह्ट सड़क स्थित हथियावार गांव में उस समय घटी। जब एक दो वर्षीय बालक अपने घर से दूसरे घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर भागने लगा। लेकिन ग्रामीण ट्रक को पीछा करते हुए केवला गांव के समीप पकड़ लिया। इस दौरान ट्रक चालक भागने में सफल रहा।इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर आवागवन बाधित कर दिया।मृत

बालक की पहचान हथियावर निवासी पवन यादव के पुत्र चिंटू के रूप में किया गया घटना के बाद घर में कोहराम मंच गया मृत बालक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।मृत बालक की मां के विलाप से वहां जमा भीड़ के आंखे नम हो जाया करता था ग्रामीण उचित मुआवजे और ट्रक मालिक को बुलाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने ट्रक को अपने कब्जे में रखा था घटना की सूचना के बाद लक्ष्मीपुर थाना में पदस्थापित एस आई सतीश कुमार सिंह,वंदना कुमारी,सरोज कुमार झा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। घटना स्थल पर जुटी पुलिस जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को समझने बुझाने का काम शुरू किए। लेकिन ग्रामीण कुछ समझने को तैयार नहीं थे पंचायत समिति सदस्य जनार्दन यादव,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र दास भी ग्रामीणों को समझने और जाम हटाने के प्रयास करते रहे। लगभग चार घंटे बाद नियमानुसार सरकारी आर्थिक सहायता दिलवाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। जाम के दौरान छोटी बड़ी वाहनों और दूर जाने वाले लोगों को भरी परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीण बालू लदे ट्रक के तेज गति पर रोक लगाने के लिए हथियावर गांव में चार जगह पर स्पीड ब्रेकर लगाने की भी मांग शुरू कर दिया।चुंकि बीते दो वर्ष के बीच केनुह्ट रतनपुर सड़क मार्ग पर बड़े मालवाहक वाहनों के परिचालन में इजाफा हुआ है। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है चुंकि सड़क किनारे घनी आबादी है। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




