जमुई : महिलाओं ने की होलिका दहन को ले आम गाछ के डांडे की पूजा
झाझा में सोमवार की सुबह होलिका दहन से पहले आम गाछ का एक हिस्सा उलाय नदी के तट पर रोपा गया और पूजा की गई। इस पूजा का आयोजन स्थानीय अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष प्रभाष बंका ने किया। महिलाओं ने दिनभर पूजा की और खास पकवानों का भोग अर्पित किया। यह परंपरा होलिका दहन से जुड़ी है।

झाझा,निज संवादाता सोमवार की देर रात होलिका दहन के पूर्व परंपरानुसार सोमवार की सुबह पहले होलिका दहन में लगने वाले आम गाछ के एक हिस्से (डांडा) को स्थानीय गणेशी मंदिर के करीब स्थित उलाय नदी के तट पर रोपा गया व फिर उसकी पूजा की गई। पूजन कार्य का श्रीगणेश सर्वप्रथम समाज की ओर से स्थानीय अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष प्रभाष बंका ने किया। उन्होंने श्री दुर्गा मंदिर के पुजारी पं.रामानंद के निर्देशन में उक्त आम गाछ (डांडे)विधि विधान पूर्वक की। मौके पर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण बंका,सौरभ गोयल,संजय बंका,अनिल अग्रवाल आदि समेत समाज के कई लोग मौजूद थे।
इसके बाद फिर उक्त डांडे के पूजन को दिन भर तमाम मारवाड़ी परिवारों की महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने डांडे की पूजा के साथ ही होली पर्व को ले बनाए गए तमाम तरह के पकवान का भोग भी लगाया। परंपरानुसार,इस दिन उपवास पर रहने वाली महिलाएं डांडे की पूजा के बाद घर लौटकर अपने पति आदि को भोजन कराने के बाद ही फिर अपना उपवास तोड़ती हैं। बता दें कि उक्त डांडे पर ही फिर गोबर के बड़कुले चढ़ाए जाते हैं जिनके जरिए होलिका दहन की परपरा निभायी जाती रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



