खैरा के टीहिया ग्राउंड में रोमांचक फाइनल, मल्लेपुर ने लक्ष्मीपुर को 19 रनों से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
खैरा में रविवार को टीहिया ग्राउंड पर रोमांचक क्रिकेट फाइनल खेला गया। मल्लेपुर ने लक्ष्मीपुर को 19 रनों से हराया। मल्लेपुर ने 132 रन बनाए जबकि लक्ष्मीपुर ने 113 रन बनाये। खेल मंत्री डॉ. श्रेयसी सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद राशि प्रदान की। आयोजन में खेल भावना का विशेष ध्यान रखा गया।

खैरा, निज संवाददाता प्रखंड के टीहिया ग्राउंड में रविवार दोपहर ्त्रिरकेट प्रेमियों के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला लक्ष्मीपुर और मल्लेपुर की टीमों के बीच आयोजित किया गया, जिसमें खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मैच का आयोजन गौरव प्रोजेक्ट के ओनर गौरव सिंह, अभिनंदन सिंह, निशांत सिंह, पूर्व मुखिया छोटू सिंह, डॉ. विनय सिंह ठाकुर एवं दीपक सिंह के संयुक्त तत्वावधान में कराया गया। मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार की खेल मंत्री डॉ. श्रेयसी सिंह उपस्थित रहीं। उनके आगमन से खिलाडि़यों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मल्लेपुर की टीम ने 11 ओवर में 132 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मीपुर की टीम ने भी संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन 11 ओवर में 113 रन ही बना सकी। इस प्रकार मल्लेपुर ने 19 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच समाप्ति के बाद खेल मंत्री डॉ. श्रेयसी सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम मल्लेपुर को 15,100 की नकद राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता लक्ष्मीपुर की टीम को 7,100 देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्त्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




