ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईहाईकोर्ट के जज ने किया निरीक्षण

हाईकोर्ट के जज ने किया निरीक्षण

हाईकोर्ट के निरीक्षी जज राजीव रंजन प्रसाद ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। विभिन्न न्यायालयों में जाकर निरीक्षण कर कई प्रकार की जानकारियां ली। जानकारी के अनुसार जज ने जिला जज के...

हाईकोर्ट के जज ने किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,जमुईFri, 17 Nov 2017 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

हाईकोर्ट के निरीक्षी जज राजीव रंजन प्रसाद ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। विभिन्न न्यायालयों में जाकर निरीक्षण कर कई प्रकार की जानकारियां ली। जानकारी के अनुसार जज ने जिला जज के अलावा अन्य न्यायिक पदाधिकारियों से बातचीत की।

शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हाईकोर्ट के जज यहां पहुंचे। निरीक्षी जज के आने को लेकर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। साफ-सफाई का कार्य पहले ही कराया गया था। पूरा व्यवहार न्यायालय परिसर शुक्रवार को गुलजार दिख रहा था।

निरीक्षी जज शनिवार को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जमुई। हाईकोर्ट के निरीक्षी जज राजीव रंजन प्रसाद शनिवार को कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सीजेएम के अलावा अन्य कोर्ट का निरीक्षण के बाद उन्होंने कई संचिकाओं की जांच की।

शनिवार को सत्य, निष्ठा की शपथ समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारी, न्याय कर्मचारी, अधिवक्ता शामिल होंगे। इसके अलावा हाइकोर्ट के जज श्री प्रसाद व्यवहार न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य केन्द्र का उदघाटन करेंगे। सार्वजनिक शौचालय का भी शुभांरभ होगा। स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम भी चलाया जायेगा। स्वच्छता अभियान पर श्री प्रसाद अपनी बातें रखेंगे। जुबेनाइल सेंटर का भी निरीक्षण करेंगे। हाइकोर्ट के जज जिले के वरीय अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें