Hindi NewsBihar NewsJamui NewsTeachers Suspended for Falsifying Attendance in Jamui District

कई शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी गाज।शिक्षकों में मचा हैं हड़कंप

कई शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी गाज।शिक्षकों में मचा हैं हड़कंप कई शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी गाज।शिक्षकों में मचा हैं हड़कंप कई शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईSun, 12 Oct 2025 05:28 AM
share Share
Follow Us on
कई शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी गाज।शिक्षकों में मचा हैं हड़कंप

चन्द्रमंडीह । निज संवाददाता फर्जी तरीके से उपस्थिती बनाने को लेकर जिला कार्यक्त्रम पदाधिकारी जमुई के ज्ञापन 2177 दिनांक 3 10 25 के आलोक में मध्य विद्यालय विचकोड़वा के लक्ष्मी कुमारी एवं मालती कुमारी और ज्ञापन 2175 के आलोक में नवीन प्राथमिक विद्यालय चहबच्चा के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान लक्ष्मी कुमारी एवं मालती कुमारी का मुख्यालय प्रखंड कार्यालय चकाई दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि फर्जी तरीके से उपस्थित बनाना कदाचार माना गया है और ऐसे शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में नवीन प्राथमिक विद्यालय बदरोन के शिक्षक अभिषेक कुमार से भी स्पष्टीकरण पूछा गया है। उनके द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए विद्यालय परिसर में वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में आम सभा एवं एक बैठक बुलाई गई जिसमें रसोईया का चयन करने की बात कही गई। जबकि इसको लेकर विभाग या किसी अन्य जगह से अनुमति भी नहीं ले गई थी। इसके साथ ही मध्य विद्यालय रेणुवाडीह के निलंबित प्रधानाध्यापक भूदेव दास को अविलंब प्रभार विद्यालय के ही सहायक शिक्षक राजेंद्र कुमार दास को सौंपे जाने का निर्देश भी दिया गया है। उनके विरुद्ध ग्रामीणों के साथ ख़राब व्यवहार एवं बच्चों की अधिक उपस्थिति बनाकर एमडीएम राशि में घपला किए जाने का आरोप लगा था जिसकी जिला स्तर के टीम के द्वारा जांच करवाई गई और जांच के उपरांत आरोप को सही पाए जाने के बाद भूदेव दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।