Jamui News: शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान करने वाले किए गए सम्मानित
Jamui News: अलीगंज में स्वतंत्र स्कूल और चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 150 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अभिषेक भारती ने शिक्षकों के योगदान को सराहा। इस कार्यक्रम ने शिक्षकों के प्रति समाज में सम्मान और प्रेरणा का संदेश दिया।

Jamui News: अलीगंज । निज संवाददाता इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रखण्ड के महना सिथत ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्त्रम का उद्घाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अग्रसर राज,एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज सिन्हा, आनंद लाल पाठक, राज्य सचिव रणजीत कुमार, वेदप्रकाश के संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित करते हुए किया। समारोह में विद्दालय छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गया गया। इस समारोह में एशोसिएशन के द्वारा प्रखण्ड के लगभग 18 विद्दलयो के 150 शिक्षको को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उलेखनीय योगदान,समर्पण,एवम शिक्षा के प्रति सेवा भाव को लेकर फूल माला अंग वस्त्र तथा बुके देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अग्रसर राज, आईएसएसीडब्लयूए के राज्य सचिव रंजीत कुमार एवं जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद उपस्थित थे। इस कार्यक्त्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज सिन्हा ने कहा कि जितना काम सरकारी विद्दालय के शिक्षक करते उतना ही काम हमलोग भी करते है,सरकार द्वारा शिक्षकों सम्मानित किया गया है,तो हमलोगों ने भी निर्णय लिया कि शैक्षिणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित करेंगे। इसलिए इस कार्यक्त्रम के माध्यम से शिक्षकों को अंगवस्त्र ,शाल तथा सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके पर आये हुए अतिथियों ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को शिक्षा नहीं देते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा और ज्ञान के प्रति सम्मान है। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति से पूरा आयोजन उत्साह और गरिमा से भर गया। विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने कार्यक्त्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक प्रेरित करते हैं।आईएसएसीडब्लयूए की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह ने प्रखंड के शिक्षा जगत में एक सकारात्मक संदेश दिया और शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं उनके योगदान को समाज के सामने रेखांकित किया। समारोह के सफल आयोजन पर उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने संगठन के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर आईएसएसीडब्लयूए के प्रखण्ड अध्यक्ष दिवाकर कुमार, वेदप्रकाश, अभय मोहित, आंनद लाल पाठक, सौरभ कुमार, जानी जोसफ, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


