विवाहिता की हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत मायके बालों ने ससुराल बालों पर लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता की हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत मायके बालों ने ससुराल बालों पर लगाया हत्या का आरोप

संक्षेप:

विवाहिता की हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत मायके बालों ने ससुराल बालों पर लगाया हत्या का आरोप विवाहिता की हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत मायके बालों ने

Sep 16, 2025 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

सोनो । निज संवाददाता सोमवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मृतक सोनो के अमरजीत सिंह की पत्नी काजल कुमारी बताई गई है। मौत के मामले में मृतका के मायके बालों ने ससुराल बालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है पुलिस ने आवश्यक कार्यवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिये जमुई भेज दिया है साथ ही एसएफएल की टीम मौके पर पहुंच कर नमूना संग्रहित कर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पति सास ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया कि चुरहेत निवासी सदन सिंह की बेटी काजल की शादी वर्ष 2023 में सोनो के प्रकाश सिंह के बेटे अमरजीत सिंह के साथ हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसकी एक वर्ष की बेटी भी है।मृतका की मां मुन्नी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति अमरजीत सिंह, ससुर प्रकाश सिंह, सास रीना देवी, ननद लक्ष्मी कुमारी, गौरव कुमार सिंह, भोलू कुमार सिंह और विशाल कुमार सिंह लगातार प्रताडि़त करते थे। अमरजीत व्यवसाय के लिए पांच लाख की मांग करता था, लेकिन काजल ने असमर्थता जताई थी। उसने कहा था कि पिता गरीब है इतना पैसा नहीं दे सकते हैं।सोमवार की सुबह मायके वालों को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि काजल की हत्या कर उसका शव घर में रखा गया है। जब वे पहुंचे तो बेटी के शव को देखकर स्तब्ध रह गए। मृतका की चाची सपना देवी ने आरोप लगाया कि अमरजीत दो माह पहले ही काजल को जबरन चुरहेत से विदा कराकर ले गया था। मायके से बातचीत करने पर भी पाबंदी थी। सोमवार की सुबह दांत दर्द का बहाना कर झाझा ले जाने की बात कही, लेकिन थोड़ी देर बाद मौत की खबर मिल गई। परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर काजल को फांसी लगाकर मार डाला गया। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिलाओं ने पारण कर जिउतिया पर्व किया संपूर्ण अपनी संतान के लिए रखा निर्जला व्रत 24 घंटे उपवास के बाद सोमवार को पारन के साथ उपवास हुआ संपन्न फोटो-14,15 : उपवास के बाद पारन करती व्रती जमुई, नगर प्रतिनिधि सोमवार को माताओं ने पारन कर जिउतिया पर्व पूर्ण किया । माताए अपनी संतानों के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। 24 घंटे उपवास के बाद सोमवार को पारन के साथ उपवास संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय के कई स्थानों में अवस्थित शिव मंदिरों में रविवार की संध्या को जिउतिया व्रतधारी महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। अपनी संतानों की रक्षा के लिए किया जाने वाला निर्जला जिउतिया व्रत भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति में रचा बसा है, तभी तो किसी संकट से उबर जाने पर लोगों के मुंह से अनायास ही निकल पड़ता है कि आपकी मां ने खर जिउतिया किया था। श्रद्धा से विभोर महिलाएं जिउतिया व्रत की कथा पंडितों से सुनती हुई देखी गई। पंडितों द्वारा बताया गया कि अपनी संतानों की दीर्घायु, सुख समृद्धि के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत और चील सियारो और जीमुतवाहन की विधि विधान से पूजा करके व्रत की जाती है। मान्यता है कि इस कथा का पाठ करने से बच्चों की आयु लंबी होती है और साथ ही उनका जीवन राजा के समान बीतता है। प्रत्येक तीज-त्योहार पर महिलाएं मंदिरों में इकट्ठी होकर अथवा अब क्योंकि छोटा परिवार हो गया है अत अपने-अपने घरों में भी माताएं पूजा अर्चना करती हैं तथा कथा श्रवण करतीं हैं। मंदिरों के समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर को साफ सुथरा रखने की पूरी कोशिश की जाती है। इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है कि किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। प्रतिदिन मंदिर में होने वाली संध्या आरती काफी आकर्षक तथा भक्तिमय होती है। सुबह-शाम मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ रहती है। पारण के साथ जिउतिया का तीन दिवसीय निर्जला व्रत संपन्न झाझा, निज प्रतिनिधि पुत्र के स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए जीवित्पुत्रिका यानी जिउतिया व्रत कर रहीं माताओं का व्रत सोमवार को पारण के साथ समाप्त हो गया। सोमवार की सुबह सभी व्रती महिलाओं ने स्थन-ध्यान के बाद पूजा-पाठ की। साथ ही पुत्र द्वारा मां द्वारा भरी गई डलिया को खोला गया। प्रसाद ग्रहण के बाद व्रतियों ने पारण की। इसके बाद तीन दिवसीय यह पर्व संपन्न हो गया। इससे पहले रविवार को महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत में रहीं और दोपहर में नदी व घरों में स्नान कर प्रदोष काल में पूजा-पाठ की। इसके बाद जीमूतवाहन व्रत की कथा का श्रवण किया। इस दौरान फल, पकवान आदि से डालिया भरे गए।पंडित आनंद पाण्डेय ने बताया कि महिलाएं पुत्रों के दीर्घायु व सुख-सुमृद्धि के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखी हैं। कथा करने व सुनने से पुत्रों की रक्षा होती है। सोमवार को निर्जला व्रत का पारण महिलाओं ने नोनी का साग, मड़ुआ की रोटी आदि खाकर किया। पंडित आनंद पाण्डेय ने बताया कि व्रत के दौरान झिंगली के पत्ता पर पितरों को सरसों का तेल, सरसों की खल्ली चढ़ाया गया। उमवि हथिया मतदान केंद्र बूथ संख्या 286 को लेकर ग्रामीणों में बढ़ रही है चिंता दो सप्ताह पूर्व गांव के युवक द्वारा ताला जड़़ने के विवाद पर स्कूल में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े़ कार्य प्रभावित मतदान केंद्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर बीडीओ को जांच करने के लिए कहा जायेगा डीएम फोटो-12 : हथिया गांव में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाझा, नगर संवाददाता झाझा प्रखंड के हथिया गांव में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथिया में दो सप्ताह पूर्व गांव के ही युवक के द्वारा ताला जड़़ने को लेकर चल रहे विवाद पर जहां स्कूल में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्य प्रभावित हुए तो वहीं अब ग्रामीणों को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विद्यालय में बनने वाले बूथ पर मतदान को लेकर चिंता बढ़ गई है। हथिया के मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बूथ संख्या 286 उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथिया को ही बनाया जाता है। यहां 507 मतदाता विद्यालय में बनने वाले मतदान केंद्र में जाते हैं लेकिन विद्यालय की भूमि को चल रहे विवाद एवं दर्ज मुकदमा के प्रतिफलस्वरूप मतदाताओं को भी यह समझ नही आ रहा है कि विवाद के कारण इस बार क्या विद्यालय में ही मतदान केंद्र बनेगा या दूसरे जगह इस मतदान केंद्र को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना कि विद्यालय की जर्जर स्थिति को देखते हुए बीते 7 अगस्त से शिक्षा विभाग अन्य स्थल पर विद्यालय संचालन करने का निर्देश दिया है जबकि विद्यालय का विभागीय कार्य विद्यालय में किया जाएगा। विद्यालय के खाली होने पर अरुण विजय नाम के व्यक्ति ने विद्यालय की जमीन को अपना बताते हुए उस पर अपना कब्जा जमाते हुए विद्यालय में 28 अगस्त को ताला लगा दिया जिसको लेकर थाना में प्रभारी प्रधानाध्यापिका कंचन लता ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। ग्रामीण बतलाते हैं कि अगर विद्यालय का विवाद जारी रहा तो इस बार चुनाव में मतदान केंद्र बनने में भी परेशानी हो सकती है जिससे यहां के मतदाताओं को परेशानी हो सकती है। इस संदर्भ में डीएम श्री नवीन ने बताया कि मतदान केंद्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर बीडीओ को जांच करने के लिए कहा जायेगा। झाझा में 23 सितंबर को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता फोटो-13 : प्रेस को जानकारी देते एनडीए घटक दलों के जिलाध्यक्ष जमुई, नगर संवाददाता जिला मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में सोमवार को एनडीए घटक दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, आरएमएल के अरुण मंडल और हम के दामोदर मांझी शामिल हुए। जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र झाझा में 23 सितंबर को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जिले में तीसरा बड़ा आयोजन होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया जाएगा। शेलेंद्र महतो ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार गरीबों और आम लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। सम्मेलन में इन योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी ताकि वे जनता तक संदेश पहुंचा सकें। कार्यक्त्रम में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, बेगूसराय विधायक कुंदन सिंह, श्याम रजक और आरएमएल के हिमांशु समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। नेताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी एनडीए कार्यकर्ताओं से स्त्रिरय भागीदारी का आह्वान किया। जमुई व्यवसायी संघ के अब तक 433 सदस्य बने जमुई, नगर प्रतिनिधि जमुई व्यवसायी संघ ने अपने क्षेत्रीय पदाधिकारियों के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया। सोमवार को कुल 220 व्यवसाईयों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। अब तक 433 व्यवसाईयों ने शपथ के साथ संघ की सदस्यता ग्रहण की। जमुई व्यवसायी संघ के मुख्य सदस्यता प्रभारी अरुण कुमार शाह एवं सहयोगी संजय कुमार हिमांशु ने संयुक्त रूप से मुख्य चुनाव पदाधिकारी मोहन प्रसाद राव को जानकारी दी कि क्षेत्रीय पदाधिकारी से जो जानकारी प्राप्त हुई उसके आधार पर अभी तक जमुई व्यवसायी संघ के 433 सदस्य बने हैं।