निर्माधिन भवन से संदिग्ध अवस्था में मिला एक वृद्ध का शव, सनसनी
निर्माधिन भवन से संदिग्ध अवस्था में मिला एक वृद्ध का शव, सनसनी निर्माधिन भवन से संदिग्ध अवस्था में मिला एक वृद्ध का शव, सनसनी निर्माधिन भवन से संदिग्ध

सिमुलतला, निज संवाददाता सिमुलतला थाना क्षेत्र के बाचपेडीह गांव में शुक्रवार को एक निर्माधिन (अर्धनिर्मित) भवन से संदिग्ध अवस्था में एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सिमुलतला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी, एसआई पंकज कुमार, एएसआई बिजेंद्र कुमार यादव दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जानकारी झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और एसएफएल की टीम को दिया। सूचना मिलते ही झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और एसएफएल की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बारीकी से देखा और हर एक बिंदुओं पर जांच शुरू कर दिया। मृतक की पहचान बांका जिला अंतर्गत आनंदपुर ओपी के लीलावरण गांव निवासी मन्नू यादव के रूप में हुआ है। मृतक मन्नू यादव के पुत्र प्रकाश यादव ने बताया कि मेरे पिताजी मन्नू यादव अपना घर लीलावरण से गुरुवार करीब शाम 4 बजे अपने पास 17 हजार रुपया लेकर बेल खरीदने के लिए घर से निकला था। घर से निकलते समय पिता जी ने कहा था में हो सकता है हम रात में घर नहीं आएंगे। बाजपेयडीह में मेरी फुआ एवं चचेरी बहन रहती है। और मेरे पिता यहां बराबर आया करते थे। आज दोपहर मेरी फुआ रेशमी देवी ने बताया कि मेरे पिता का शव बिसपत तुरी के नया घर मे मिला है। जब हम अपने गांव वालों के साथ यहां पहुंचा तो देखा कि मेरा पिता (मन्नू यादव) का शव बिसपत तुरी के अर्धनिर्मित घर के एक कोना में पड़ा हुआ है और उसके ऊपर कपड़ा ढका हुआ है। जब हमलोगों ने कपड़ा हटाकर देखा तो उसके सीना पर जला हुआ का निशान है और चमड़ा उखड़ा हुआ है, कान के नीचे, माथा में और हाथ पांव में मारपीट का निशान दिख रहा है। मुझे शक है कि मेरे पिता को बिसपत तुरी उसकी पत्नी एवं उसके घर के अन्य सभी लोगो ने मिलकर हत्या कर दिया है। शव मिलने की सूचना बाजपेयडीह एवं आसपास के गांव में जंगल में लगे आग की तरह फैल गया। और लोगो की भीड़ शव को देखने के लिए उमड़ पड़ी। समाचार लिखे जाने तक मृतक मन्नू यादव की मौत कैसे हुआ इसकी कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाया था। जिसके घर मे मन्नू यादव का शव मिला है उसकी पत्नी एवं मां को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। घटना के संदर्भ में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिला कि बांका जिला के आनन्दपुर ओपी क्षेत्र के लीलावरण गांव निवासी 65 वर्षीय मन्नू यादव का शव बाजपेयडीह गांव के बिसपत तुरी के अर्धनिर्मित घर मे शव मिला है। इसकी मौत का क्या कारण है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। एसएफएल की टीम को बुलाता गया है जांच रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगा। सिमुलतला पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया।
दो पक्षों में मारपीट के मामले में 12 गिरफ्तार
फोटो - 21
परिचय - मारपीट में गिरफ्तार लोगों की तस्वीर
सोनो, निज संवाददाता
सोनो थाना क्षेत्र के मंगरुआडीह गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने सख्त व त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।दोनों पक्षों की ओर से थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसएचओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि रेखा देवी ने अपने आवेदन में गांव के 20 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया, जिसके आधार पर सोनो थाना कांड संख्या 90/26 दर्ज किया गया। दूसरी ओर झोझी देवी की शिकायत पर कांड संख्या 91/26 दर्ज करते हुए 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से चितो मांझी, सोनू मांझी, सनोज मांझी, गुलटेन मांझी, बोबी मांझी, बिकी मांझी,सुलटेन मांझी और झोझी देवी को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे पक्ष से शुकदेव मांझी, मुस्कान कुमारी, रुपेश मांझी और रेखा देवी को दबोचा गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सैलून पर गिरी दीवार, संचालक समेत तीन घायल
चंद्रमंडीह, निज संवाददाता
प्रखंड के चकाई नीचे बाजार स्थित एक सैलून पर शुक्रवार शाम आई तेज आंधी के कारण बगल के मकान की ऊपरी दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में सैलून की एस्बेस्टस की छत टूट गई और मलबे की चपेट में आने से सैलून संचालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से निकालकर चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ उनका इलाज चल रहा है।घायलों में खास चकाई निवासी सैलून संचालक मंटू ठाकुर, कर्मी सूरज ठाकुर और हेट चकाई निवासी ग्राहक अमर कुमार सिंह शामिल हैं। घटना शाम करीब पांच बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंधी इतनी तेज थी कि अचानक पड़ोस के मकान की दीवार भरभराकर सैलून पर आ गिरी।हादसा होते ही बाजार में चीख-पुकार मच गई।अस्पताल में इलाजरत सैलून कर्मी सूरज ठाकुर ने बताया कि वह दुकान के अंदर काम कर रहा था। इसी बीच अचानक जोरदार आवाज के साथ बगल की दीवार एस्बेस्टस तोड़ते हुए उनके ऊपर गिर गई और वे लोग नीचे दब गए। वहीं दाढ़ी बनवाने आए ग्राहक अमर कुमार सिंह ने बताया कि दुकान में तीन-चार लोग मौजूद थे। आंधी के कारण दीवार इतनी तेजी से गिरी कि किसी को संभलने या बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला।अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि सैलून संचालक मंटू ठाकुर को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य दो घायलों की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


