स्कॉर्पियो ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक गंभीर

Jan 12, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

स्कॉर्पियो ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक गंभीर स्कॉर्पियो ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक गंभीरस्कॉर्पियो ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक गंभीर

स्कॉर्पियो ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक गंभीर

बरहट। निज संवाददाता बरहट थाना क्षेत्र के बखारी चौक के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई रिक्शा में आमने-सामने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ केवाल गांव निवासी टिंकु यादव के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलयपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने लक्ष्मीपुर की ओर से आ रहे ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वार्ड सदस्य वरुण कुमार यादव ने बताया कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इधर घटना के बाद स्कार्पियो को जब्त कर लिया। इस दौरान घायल ऑटो चालक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलयपुर ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।