Hindi NewsBihar NewsJamui NewsSpeeding Motorcycle Accident in Jamui Injures Two Bikers
मवेशी को बचाने में दो बाइक सवार घायल

मवेशी को बचाने में दो बाइक सवार घायल

संक्षेप:

जमुई में सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर गोखुला गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक मवेशी को बचाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दिलखुश कुमार और दिलराज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को...

Aug 04, 2025 04:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

जमुई। सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर गोखुला गांव के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक मवेशी को बचाने के दौरान असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दिलखुश कुमार और दिलराज कुमार बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि दोनों युवक सिकंदरा की ओर से बाइक पर सवार होकर अपने घर गोखुला आ रहे थे। जैसे दोनों गोखुला के पास पहुंचे, सामने भैंस आ गई। जिसे बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे दोनों युवक घायल हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।