यूडीआईडी कार्ड से दिव्यांगजनों को शत-प्रतिशत करें आच्छादित : अभिलाषा।
यूडीआईडी कार्ड से दिव्यांगजनों को शत-प्रतिशत करें आच्छादित : अभिलाषा। यूडीआईडी कार्ड से दिव्यांगजनों को शत-प्रतिशत करें आच्छादित : अभिलाषा।

जमुई। नगर संवाददाता डीएम अभिलाषा शर्मा ने जमुई में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर 21 अक्टूबर से 23 नवंबर तक विशेष शिविर का आयोजन किए जाने का ऐलान किया है। इस दरम्यान दिव्यांगों का शत- प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड बनेगा और उन्हें इससे आच्छादित किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय बिहार , पटना के निर्देश पर दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाणीकरण के लिए जिला अन्तर्गत सदर अस्पताल तथा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आगामी 21 अक्टूबर से 23 नवंबर के भीतर शिविर लगाए जाएंगे। इस दरम्यान दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं ऑनलाइन यूडीआईडी कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता प्रमाणीकरण को लेकर युद्धस्तर पर कार्य किए जाने के लिए इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुक दिव्यांगजन को चिन्हित कर उनका यूडीआईडी कार्ड बनाया जा सके। इस कार्ड के माध्यम से उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने जिला के तमाम दिव्यांगजनों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथि के भीतर समीप के केंद्र में जाकर यूडीआईडी कार्ड बनवा लें। इसके लिए दुबारा अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगता का वैध प्रमाण पत्र है। उन्होंने इसके लिए सिविल सर्जन तथा सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को प्रखंडवार शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है , जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी। डीएम ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नामित कैम्प में ससमय उपस्थित रह कर शत- प्रतिशत पात्र दिव्यांगजनों को चिन्हित कर यूडीआईडी कार्ड बनाने का निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


