
सोनो पुलिस की अनोखी पहल, बिना हैलमेट वाईक चालकों को माला पहनाकर किया स्वागत,सुरक्षा के प्रति किया सजग
सोनो पुलिस ने यातायात नियमों के अनुपालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए अनोखी पहल की है। बिना हैलमेट पहने बाइक चला रहे चालकों को फूलों की माला पहनाकर हेलमेट पहनने की सलाह दी गई। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाया गया।
सोनो, निज संवाददाता यातायात नियमों के अनुपालन व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाकर सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के कवायद के तहत पुलिस कप्तान विश्वजी के दिशा निर्देश पर सोनो पुलिस द्वारा अनोखी पहल की गई है। पुलिस की यह पहल दण्डात्मक नहीं बल्कि गांधी के सिद्धांतों पर आधरित बताया गया जिसे आमतौर पर गांधीगिरी भी कहा जाता है। बिना हैलमेट पहने सड़क पर बाइक चला रहे बाइक चालकों को पुलिस द्वारा फूलों का माला पहनाकर उन्हें सड़क पर बाइक परिचालन के दौरान हैलमेट पहनने की सलाह देते हुए बताया गया कि बाइक परिचालन के दौरान हैलमेट का उपयोग कर जहां आप खुद अपने जीवन को सुरक्षित रखेंगे वहीं आपका परिवार भी सुरक्षित महशुस करेगा।

एसएचओ धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोनो पुलिस की टीम द्वारा थाना गेट के पास राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए सोनो खैरा मुख्य मार्ग पर यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हैलमेट के बाइक चालक को रोक कर उन्हें मुस्कराहट के साथ स्वागत करते हुए विनम्रता भाव के साथ गले मे फुलों का हार पहनाया गया साथ ही उन्हें सड़क पर वाईक परिचालन के दौरान हैलमेट की उपयोगिता पर विस्तार से बताया गया। एसएचओ ने बताया कि वाईक परिचालन के दौरान हैलमेट आपके जीवन को ढ़ाल बनकर रक्षा करती है। सड़क दुर्घटना के दौरान सबसे अधिक मौतें सर में गंभीर चोट लगने के वजह से होती अत: हैलमेट का उपयोग केबल कानूनी बाध्यता नहीं बल्कि खुद के जीवन के सुरक्षा के लिये जरूरत है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की वाहन परिचालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें साथ ही वाहन परिचालन के दौरान सभी कागजात साथ व पूर्ण रखें। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उदेश्य से लोगों में जागरूकता लाने की मुहिम है जो निरंतर जारी रहेगा। पुलिस के इस अभियान का लोग जमकर तारीफ भी करते दिखे। साथ ही बाइक चालकों ने नियमित हैलमेट पहनने का संकल्प भी लिया। सोनो पुलिस द्वारा एसआई वजीर अहमद व एस आई मुनेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली भी निकाली।यह रैली थाना से निकलकर सोनो चौंक,बाजार का भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




