Jamui News: आकर्षक का केंद्र है सिकंदरा चौक का बैष्णवी दुर्गा महारानी का मंदिर
Jamui News: सिकंदरा मुख्य चौक स्थित मां जगदंबा और वैष्णवी दुर्गा मंदिरों को दुर्गा पूजा के लिए सजाया गया है। मंदिरों में आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं और मां के दरबार के आगे भव्य पंडाल बनाया गया है। चार जिलों के लोगों के लिए आकर्षण बने इस मंदिर में मंगलवार और शनिवार को पूजा तथा भजन-कीर्तन होते हैं। नवरात्र में नव दुर्गा की प्रतिमा की विशेष पूजा और आरती की जाती है।

Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि दुर्गा पूजा को लेकर सभी दुर्गा मंदिरों का रंग-रोगन के साथ आकर्षक लाइटों से सजा दिया गया है। वहीं सिकंदरा मुख्य चौक स्थित जगदंबा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों के द्वारा जोर-शोर से तैयारी की गई हैं। मंदिर के आगे भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। सिकंदरा मुख्य चौक के समीप मां जगत जननी जगदम्बा मंदिर के बगल मे स्थित बैष्णवी दुर्गा मंदिर जो पूरे आसपास इलाकों में एक चमक बिखेर रही हैं। आज के समय में यह मंदिर सिकंदरा चौक का आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के अंदर बाहर और गुंबज के चारों ओर से लगी लाईट लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दूर-दूर से श्रद्धालू यहां पहुंचकर दुर्गा पूजा के दौरान पूजा अर्चना करते है।
चार जिलों के श्रद्धालुओं का आकर्षण
चार जिला को आकर्षक करता है यह मंदिर
मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य पंडाल
सिकंदरा मुख्य चौक के समीप मां जगदंबा मंदिर चार जिलों का मुख्य चौराहा कहलाता है। जो शेखपुरा, नवादा, लखीसराय एवं जमुई जाने वाले लोगों का आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। लोगों की गहरी आस्था भी इस मंदिर से जुड़ी है। यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूजा अर्चना के अलावे भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है। मंदिर के पुजारी ललन मिश्रा ने बताया कि मां सिद्धिदात्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर के उपरी तल पर नव दुर्गा की प्रतिमा भी है जहां नवरात्र के समय भव्य पूजा अर्चना किया जाता है। दुर्गा पाठ व भव्य आरती किया जा रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिलती हैं। मंदिर के सदस्यों ने बताया कि सिकंदरा मुख्य चौक पर मां के दरबार के आगे इस बार भव्य तरीके से पंडाल का निर्माण कराया गया है जो लोगों के बीच मंदिर के अलावा पंडाल भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।


