Jamui News: कलश शोभा यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

Jamui News: कलश शोभा यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Jamui News: कलश शोभा यात्रा के साथ  शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Jamui News: जमुई । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बुधवार को स्वामी निरंजनानंद योग केंद्र में शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। शोभा यात्रा में सैकड़ो महिलाएं व पुरुष ने हिस्सा लिया। शहर के कल्याणपुर स्थित हनुमान घाट से महिलाएं जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंची। कड़े धूप और भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह काम नहीं रहा था। कलश शोभा यात्रा की अगुवाई स्वामी आत्म स्वरूप कर रहे थे। रंग-बिरंगे परिधान में गाजे बाजे के साथ सड़कों पर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। स्वामी जी ने बताया कि अपराह्न 3:00 बजे गणेश अंबिका पूजन, कलश वरुण पूजन, पुण्याह वा, षोडश, मातृका, सप्त घृत मात्रिका का पूजन आदि का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में विद्वान आचार्य द्वारा शाश्वत दुर्गा सप्तमी का संपूर्ण पाठ किया गया। शत चंडी महायज्ञ से आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोग यज्ञ में हिस्सा ले रहे हैं। शोभा यात्रा में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक मनोज कुमार सिंहा, व्यवसाई संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। 8 दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में अनेकों धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। स्वामी जी ने लोगों से अपील किया कि यज्ञ में भाग लेकर पुण्य का भागी बने।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।