तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना

तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना

जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता जमुई जिले में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे अचानक तेज हवा के साथ आंधी शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज हवा के चलते घरों की छतों पर सूखने के लिए डाले गए कपड़े उड़ने लगे। रवि की फसल का नुकसान हुआ है। वही गरमा फसल को फायदा हो रही है। सब्जी की फसल का भी फायदा हुआ है। तेज हवा के बाद बारिश भी शुरू हो गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई है। अचानक हुई बारिश से मौसम जरूर सुहाना हो गया, लेकिन जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। खासकर बाजार और मुख्य मार्गों पर पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा。

आंधी और बारिश से आम, केला और लीची फसल का हुआ नुकसान :

जिले में आम केला और लीची की खेती होती है लगातार आंधी पानी होने से आम, केला और लीची की फसल की भारी नुकसान हुई है। जमुई जिले के सिमुलतला, खादीग्राम सहित कई इलाकों में आम की खेती होती है लगातार आंधी तूफान और बारिश होने की वजह से आम, केला और लीची की खेती लगातार प्रभावित हो रही है। किसान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। आम के मज्जर के समय में साहुकार बगीचा को खरीदा लेकिन उसका पूंजी निकलना भी मुश्किल सा लग रहा है। केला और लीची की खेती का भी यही हाल है। लाखों रुपए एकड़ खर्च के बाद भी पूंजी निकलना मुश्किल सा दिख रहा है।

जल जमाव से परेशान है मोहल्ले के लोग :

शहर के कई इलाके में जल जमाव की समस्या सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है। हम बात कर रहे हैं जमुई नगर परिषद के 30 वार्ड की। 30 वार्ड के करीब 10 वार्ड में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो चुकी है वार्ड नंबर 14 संतजोसेफ स्कूल के पच्छिम इलाके, वार्ड नंबर 15 टीआर नारायण स्कूल के पीछे, वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 30, सतगामा, वार्ड नंबर 5 और 6 में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई कई जगहों पर सड़क पर पानी जमाव हुआ था और आने जाने वाले को परेशानी झेलनी पड़ी।

एक सप्ताह तक छिटफूट ढं़ग से होगी बारिश :

जमुई जिले में मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि एक सप्ताह तक छिटपुट ढं़ग से बारिश होगी। केवल बारिश होने से गरमा फसल मूंग और मवेशी की चारा को फायदा अभी तक हुआ है लेकिन आंधी आने से आम लीची और केले की फसल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। आम की फसल ज्यादा नष्ट हुआ है। सब्जी की फसल को अभी तक बारिश फायदा ही दिया है। ज्यादा बारिश होने पर सब्जी की फसल भी नष्ट हो सकती है। उन्होंने कहा कि मूंग की फसल में काफी फायदा अभी तक हुआ है वही सब्जी की फसल को अभी तक फायदा हुआ है लेकिन ज्यादा बारिश होने के कारण क्षति हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक छिटफुट ढं़ग से बारिश होने की उम्मीद है।

नए कालेजों में दर्शनशास्त्र को जगह नहीं मिलने से छात्रों-शिक्षकों में नाराजगी

फ़ोटो- 17

परिचय - डा. शलेन्द्र की तस्वीर

सोनो, निज संवाददाता

बिहार सरकार द्वारा राज्य में 208 नए डिग्री कालेज खोलने की घोषणा के बाद जहां छात्रों में खुशी है, वहीं दर्शनशास्त्र विषय को शामिल नहीं किए जाने से विद्यार्थियों और शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है। दर्शनशास्त्र विषय में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने सरकार से नए कालेजों में इस विषय की पढ़ाई शुरू करने और सहायक प्राध्यापक बहाली में इसे शामिल करने की मांग की है। छात्रों ने कहा कि सरकार का यह कदम उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा फैसला है, लेकिन केवल रोजगारपरक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है। समाज को नैतिकता, विवेक, तार्किक सोच और मानवीय दृष्टिकोण देने वाले विषयों को भी महत्व मिलना चाहिए। उनका कहना था कि दर्शनशास्त्र ऐसा विषय है जो व्यक्ति को जीवन, समाज और मानवता के प्रति संवेदनशील बनाता है।दर्शनशास्त्र के शिक्षक डा. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार प्राचीन काल से ज्ञान और दर्शन की भूमि रहा है। यहां की बौद्धिक परंपरा देश-दुनिया में प्रसिद्ध रही है। ऐसे में नए कालेजों में दर्शनशास्त्र विषय की पढ़ाई नहीं होना चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक विकास के साधन हैं, लेकिन दर्शनशास्त्र समाज को सही दिशा देने का काम करता है।उन्होंने कहा कि सरकार ने छह विषयों हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र की पढ़ाई की घोषणा की है, जबकि दर्शनशास्त्र को बहाली प्र्त्रिरया से बाहर रखा गया है। इससे इस विषय के छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छात्रों ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि नए महाविद्यालयों में दर्शनशास्त्र विषय की पढ़ाई सुनिश्चित की जाए तथा सहायक प्राध्यापक नियुक्ति में इसे शामिल कर अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाए। इस दौरान डा वीरेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र मंडल, विनय कुमार झा, शिवानी, रजनी, अरेना, राखी और प्रिया सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हावड़ा-मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस में

लगेगा साधारण श्रेणी का एक और कोच

झाझा,निज संवाददाता

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हावड़ा और मोकामा के बीच चलने वाली गाड़ी सं.13029/13030 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस में अस्थायी तौर पर साधारण श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह अस्थायी संयोजन हावड़ा से 15.05.2026 से 15.06.2026 तक तथा मोकामा से 16.05.2026 से 16.06.2026 तक यह प्रभावी रहेगा। साधारण श्रेणी के 01 अतिरिक्त कोच के संयोजन के उपरांत इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 07 के बदले 08 कोच तथा शयनयान श्रेणी के 03 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 13 कोच होंगे।

93.2 प्रतिशत अंक लाकर अनुष्का बनी स्कूल टॉपर

मणि द्वीप अकादमी के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

फोटो - 18, परिचय - अनुष्का कुमारी

फोटो - 19, परिचय - अभिषेक कुमार

फोटो - 20, परिचय - हार्दिक कुमार

जमुई, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में जमुई के प्रतिष्ठित मणिद्वीप स्कूल के बच्चों ने परचम लहराया है। छात्रा अनुष्का कुमारी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अभिषेक कुमार ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। हार्दिक कुमार ने 90.8 प्रतिशत अंक के साथ उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान में 99 - 99 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके अतिरिक्त अमन कुमार ने 89.8 प्रतिशत तथा आश्रय प्रिया ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप 5 विद्यार्थियों में अपना स्थान सुनिश्चित किया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा केंद्र तक छात्रों के सुगम संचालन, आवश्यक मार्गदर्शन, समय पर सूचना, मानसिक उत्साहवर्धन तथा अन्य आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया। अभिभावकों ने खुले दिल से सराहना भी की थी। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों के हित में की गई व्यवस्थाओं ने परीक्षा अवधि को तनावमुक्त और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्या निभा रानी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। चेयरमैन डॉ अभिषेक कुमार भगत ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जमुई में आंधी और बारिश से क्या नुकसान हुआ?
जमुई में आंधी और बारिश से आम, केला और लीची की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।