पूर्णिया : जीरोमाइल के समीप की घटना, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
पूर्णिया में सड़क किनारे खेल रहे सात साल के विकास कुमार की गैस टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा जीरोमाइल के समीप हुआ, जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे। टैंकर का चालक भाग गया, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और जाम लगा दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क किनारे खेल रहे सात साल के बच्चे की गैस टैंकर ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा सोमवार को करीब नौ बजे सदर थाना के जीरोमाइल के समीप की है। मृतक बच्चे की पहचान जीरोमाइल निवासी सदानंद राम के छह वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीरोमाइल के समीप कुछ बच्चे रोड पार कर रहे थे। उसी दौरान कसबा की ओर से आ रहे अनियंत्रित एक गैस टैंकर ने उक्त बच्चे को ठोकर मार दी। घटना के बाद टैंकर को ढाबा के समीप लगाकर चालक भाग निकला। इधर ठोकर से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
जिसके बाद परिजन समेत स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों का कहना था कि टैंकर एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। जिससे दुर्घटना घटी है। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जिससे जीरोमाइल- नेवालाल चौक बायपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोग मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार एवं गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार सदल-बल पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। करीब एक घंटे बाद जाम हटाया जा सका और यातायात सुचारू किया जा सका। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


