Hindi NewsBihar NewsJamui NewsSensational Discovery of Mutilated Body in Patess Jungle Raises Alarm in Lakshmipur
लक्ष्मीपुर_ पतेस जंगल में गला रेता अज्ञात युवक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

लक्ष्मीपुर_ पतेस जंगल में गला रेता अज्ञात युवक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

संक्षेप:

लक्ष्मीपुर_ पतेस जंगल में गला रेता अज्ञात युवक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस लक्ष्मीपुर_ पतेस जंगल में गला रेता अज्ञात युवक शव मिल

Wed, 10 Sep 2025 04:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता लक्ष्मीपुर प्रखंड के चर्चित पतेस जंगल में गला रेता अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार और मोहनपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।घटनास्थल मोहनपुर थानाक्षेत्र का बताया जाता है।जो प्रखंड के काला पंचायत स्थित है।कयास लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने युवक की हत्या दूसरे जगह कर शव को ठिकाने लगाने के लिए पतेस जंगल के नाले में फेंक कर सूखे पत्ता से ढंक दिया।जो पतेस नाथ शिव मंदिर जाने वाले व्यस्त सड़क के किनारे पड़ता है।सूचना के बाद जमुई से एफ एस एल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।जांच

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

के दौरान मृत युवक के पेंट के पैकेट से एक चश्मा,लगभग चार सौ रुपया पाया गया साथ ही शव के समीप हेक्सा ब्लेड का दो छोटा छोटा टुकड़ा और कुछ दूर पर एक दूसरा चश्मा और पानी का एक बोतल पाया गया।कयास लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने युवक की निर्मम हत्या दूसरे जगह कर शव को ठिकाने लगाने के लिए पत्तेस जंगल के नाला में फेंककर सूखे पत्ता से ढंक दिया।हत्या क्यों और कहां किया गया।यह तो पुलिस अनुसंधान के बाद ही खुलासा होगा।पुलिस हर एक विंदु पर जांच में जुट गई है इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार सुमन भी घटनास्थल पर पहुंचकर कुछ आवश्यक निर्देश दिए।हालांकि एक दशक पूर्व तक पतेस जंगल नक्सल और नक्सली घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा करता था।लेकिन उसके बाद उस तरह की घटनाओं पर ग्रहण लग गया।वन क्षेत्र में बसे लोग मुख्य धारा में जुटकर अपने किया कलाप ने बदलाव लाया।लेकिन मंगलवार के पूर्वाह्न गला रेता अज्ञात युवक के शव मिलने से यह जंगल एक बार फिर चर्चा में आ गया।मोहनपुर थानाध्यक्ष श्री दुवे लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार के सहयोग से स्थानीय कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेज दिए।मोहनपुर थानाध्यक्ष श्री दुवे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त लिए तीन दिन तक थाना में रखा जाएगा।साथ ही जिले के अन्य थाना से भी फोटो भेजकर सहयोग लिया जाएगा।