सुरक्षित शनिवार के तहत पटाखा मुक्त दीपावली मनाने की बात विद्यालयी बच्चों से की
गिद्धौर के कन्या मध्य विद्यालय सहित अन्य स्कूलों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को दीपावली में पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाध्यापकों ने बच्चों को पटाखा...

गिद्धौर। निज संवाददाता प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर, उत्क्रमित मध्य पतसंडा, मध्य विद्यालय धोवघट, मध्य विद्यालय रतनपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुली सहित प्रखंड के प्राथमिक, उत्क्रमित एवं मध्य विद्यालय में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत दीपावली में पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण से बच्चों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही पटाखा मुक्त दिवाली मनाने की बच्चों से अपील की गयी। कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक निरंजन पासवान, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसंडा में प्रधानाध्यापक युगल किशोर रजक ने बच्चों को दीपावली में पटाखों से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण से मानव स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए घरों में फर्स्ट एड किट रखने एवं उसकी उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। वहीं मध्य विद्यालय धोवघट में प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पटाखा जलाने से धमाकेदार आवाज के साथ भारी मात्रा में नाइट्रिक ऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड गैस और ठोस पदार्थ सभी प्रदूषक हैं जो ध्वनि, वायु, मृदा और जल प्रदूषित करता है। जिससे अस्थामा, ब्रोंकाइटिस, इम्फासेमा, फेफड़ा और हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारियां होती हैं। पटाखा जलाना अंधा युद्ध है। जिससे धन, प्रकृति व
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


