ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईसंजीव बने नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद

संजीव बने नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद

नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद पद का चुनाव मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया गया। उपमुख्य पार्षद पद के लिए दो पार्षद रेस में थे। इसमें वार्ड संख्या 17 के पार्षद...

नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद पद का चुनाव मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया गया। उपमुख्य पार्षद पद के लिए दो पार्षद रेस में थे। इसमें वार्ड संख्या 17 के पार्षद...
1/ 2नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद पद का चुनाव मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया गया। उपमुख्य पार्षद पद के लिए दो पार्षद रेस में थे। इसमें वार्ड संख्या 17 के पार्षद...
नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद पद का चुनाव मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया गया। उपमुख्य पार्षद पद के लिए दो पार्षद रेस में थे। इसमें वार्ड संख्या 17 के पार्षद...
2/ 2नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद पद का चुनाव मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया गया। उपमुख्य पार्षद पद के लिए दो पार्षद रेस में थे। इसमें वार्ड संख्या 17 के पार्षद...
हिन्दुस्तान टीम,जमुईWed, 25 Dec 2019 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद पद का चुनाव मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया गया। उपमुख्य पार्षद पद के लिए दो पार्षद रेस में थे। इसमें वार्ड संख्या 17 के पार्षद संजीव कुमार सिंह और वार्ड-11 के पार्षद विपिन कुमार साह शामिल थे। संवाद कक्ष के बाहर जवानों की भी तैनाती रही। वोटिंग के बाद संजीव कुमार को 19 मत तथा विपिन कुमार साह को 10 मत प्राप्त हुए। वार्ड-14 की पार्षद रीना देवी अनुपस्थित रही। मतगणना बाद एडीएम कुमार संजय प्रसाद, एसडीएम लखीन्द्र पासवान, बीडीओ पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने नव निवाचित उपमुख्य पार्षद संजीव कुमार सिंह को प्रमाणपत्र सौंपा। बता दें कि चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसडीएम लखीन्द्र पासवान, ऑवर्जवर एडीएम कुमार संजय प्रसाद सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीडीओ पुरुषोत्तम त्रिवेदी थे। बीडीओ ने कहा निवाचित सदस्य को प्रमाणपत्र सौंपा। 25 सितंबर को तत्कालीन उपमुख्य पार्षद राकेश कुमार के खिलाफ 19 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु बैठक बुलाने का पत्र इओ को सौंपा था। मुख्य पार्षद रेखा देवी, अशोक तांती, देवी कुमारी, अलका सिंह, मुर्शीद आलम, राकेश, सुंदरी, अहिल्या , उदय, संजना सिंह, फिरोज आलम, अफरोज आलम, मीणा देवी, सिकंदर साव, रीना देवी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें