झाझा के रास्ते आसनसोल से झांसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Apr 07, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

झाझा के रास्ते आसनसोल से झांसी के बीच रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 08.04.2026 से 28.06.2026 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को झांसी से सुबह 09:20 बजे रवाना होगी। वापसी में 09.04.2026 से 29.06.2026 तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को आसनसोल से चलेगी।

झाझा के रास्ते आसनसोल से झांसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

झाझा। निज संवाददाता झाझा के रास्ते आसनसोल से झांसी के बीच रेलवे ने एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आसनसोल के पीआरओ ने बताया है कि 04185 वीजीएल झांसी-आसनसोल स्पेशल 08.04.2026 से 28.06.2026 के बीच प्रत्येक बुधवार और रविवार को वीजीएल झांसी से सुबह 09:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। जबकि वापसी में 04186 आसनसोल-वीजीएल झांसी स्पेशल 09.04.2026 से 29.06.2026 के बीच प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को सायं 5.10 बजे आसनसोल से रवाना होगी और अगले दिन शाम के 7.10 बजे वीजीएल झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान चित्तरंजन,मधुपुर,जसीडीह व झाझा समेत अन्य निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास,सेकंड क्लास सीटिंग, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।